आथिया शेट्टी (Athia Shetty) और क्रिकेटर के एल राहुल (K L Rahul) अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं. दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले इस कपल को लेकर एक खबर आई कि अगले तीन तीन महीने में आथिया और राहुल शादी करने वाले हैं और इसकी जोर-शोर से तैयारी भी चल रही है. लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है. इस खबर पर विराम लगाते हुए आथिया ने एक मजेदार पोस्ट कर इस खंडन किया है.
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की लाडली आथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल अगले तीन में शादी करने वाले हैं. इस खबर की वजह से आथिया ने खूब सुर्खियां बंटोरी. अब इस खबर को लेकर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मजेदार पोस्ट लिखा है, जिससे साफ हो गया है कि शादी की खबर महज अफवाह है. आथिया ने लिखा ‘मुझे उम्मीद है कि अगले 3 महीने में होने वाली इस शादी में मुझे आमंत्रित किया जाएगा. Lol’.
(फोटो साभार: athiyashetty/Instagram)
आथिया-राहुल की शादी की खबर महज अफवाह
बता दें कि मंगलवार को कई मीडिया रिपोर्ट्स में आथिया शेट्टी और के एल राहुल की जल्द शादी करने का दावा किया गया था. हालांकि ये पहली बार नहीं है कि इनकी शादी को लेकर इस तरह चर्चा हो रही है. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी के बारे में किसी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. वहीं रेडियो मिर्ची से बातचीत में आथिया शेट्टी के पापा सुनील से जब पूछा गया कि क्या परिवार ने शादी की तैयारी शुरू कर दी है, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, “नहीं, अभी तक कुछ भी प्लान नहीं किया गया है!”
आथिया-राहुल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं
आथिया शेट्टी और के एल राहुल करीब 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. इन्होंने अपने रिलेशनशिप को पिछले साल ही पब्लिक किया है. दरअसल आथिया के भाई अहान शेट्टी की फिल्म ‘तड़प’ की स्क्रीनिंग पर राहुल भी पहुंचें हुए थे. पहली बार इसी मौके पर दोनों एक साथ दिखे थे.
ये भी पढ़िए-अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की तैयारियों पर सुनील शेट्टी ने दिया ये रिएक्शन, जानें क्या बोले एक्टर
आथिया शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में नजर आई थीं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Athiya shetty, Suniel Shetty
FIRST PUBLISHED : July 13, 2022, 13:36 IST





