
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में अभिनेत्री पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में दिखाई देंगी। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पहले पोस्टर साझा करते हुए फिल्म का टीजर जारी किया है। अभिनेत्री ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा- ‘पेश है #EmergencyFirstLook! दुनिया के इतिहास की सबसे शक्तिशाली और विवादास्पद महिलाओं में से एक को चित्रित करना…#इमरजेंसी शूट शुरू।’
यह भी पढ़ें
टीजर को जारी करते हुए कंगना रनौत ने दर्शकों के लिए लिखा- ‘प्रस्तुत करना ‘उसे’ जिसे ‘सर’ कहा जाता था।’
बता दें, साल 2021 में कंगना ने अपने इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट ‘इमरजेंसी’ का ऐलान किया था। इस फिल्म को ‘धाकड़’ के लेखक रितेश शाह ने लिखा है। जिसे कंगना खुद प्रोड्यूस भी करेंगी। पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कथित तौर पर इमरजेंसी और ऑपरेशन ब्लू स्टार को दिखाया जाएगा। इस फिल्म को लेकर कंगना काफी उत्साहित है।





