
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की अपकमिंग फिल्म ‘फोन भूत’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है साथ ही इस फिल्म का एक नया पोस्टर भी रिलीज किया गया है। जो थोड़ा हटके है। इस पोस्टर में आप देख सकते है कि कटरीना कैफ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के बीच सोफे पर बैठी दिखाई दे रही है। वो ब्लैक कलर का ड्रेस पहनी है। वहीं उनके लेफ्ट साइड में सिद्धांत चतुर्वेदी कंकाल से लिपटे नजर आ रहे है।
तो वहीं कटरीना कैफ के राईट साइड में ईशान खट्टर भी कंकाल को अपने कंधे पर बैठाए दिखाई दे रहे है। हालांकि, इतने के बावजूद भी किसी के भी चेहरे पर नाम मात्र का भी डर नहीं दिखाई दे रहा है। कटरीना कैफ इस फिल्म में एक तांत्रिक की भूमिका निभा रही है। कटरीना कैफ इस फिल्म के मोशन पोस्टर और पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘भूतों की दुनिया से नॉट आउट… आपके आस-पास के सिनेमाघरों में 7 अक्टूबर को फोन भूत बजेगा। एक भयनक कॉमेडी’ उनके इस पोस्टर को देखकर फैंस काफी खुश है और वो इस फिल्म की कहानी को जानने के लिए काफी उतावले है।
यह भी पढ़ें
इस फिल्म से पहली बार कटरीना कैफ के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर नजर आने वाले है। इस फिल्म की शूटिंग साल 2020 में ही खत्म कर दी गई थी। गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। ये फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





