सुष्मिता और ललित मोदी के अफेयर की खबरों पर अब सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) का रिएक्शन आया है.

ललित मोदी के साथ डेटिंग की खबर पर आया सुष्मिता सेन के भाई का ऐसा रिएक् (Photo Credit: फोटो- @sushmitasen47 Instagram)
नई दिल्ली:
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवु़ड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी (Lalit Modi) के रिलेशनशिप की खबरों से ना सिर्फ फैंस बल्कि उनके परिवार वाले भी हैरान हैं. सुष्मिता और ललित मोदी के अफेयर की खबरों पर अब सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) का रिएक्शन आया है. सोशल मीडिया पर कल यानी 14 जुलाई को ललित मोदी (Lalit Modi) ने एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर कर सुष्मिता संग अपने रिलेशनशिप की खबरों को ऑफिशियल किया था.
यह भी पढ़ें: Sushmita Sen ने ललित मोदी संग की सगाई! फ्लॉन्ट की ‘इंगेजमेंट’ रिंग
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें अभी तक कुछ भी नहीं पता और और वो अब जल्द ही अपनी बहन से बात करेंगे. इसके साथ ही राजीव ने ये भी कहा कि उन्हें तो इन खबरों पर यकीन भी नहीं हो रहा है. बता दें कि सोशल मीडिया पर ललित मोदी ने सुष्मिता के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर उन्हें अपनी बेटर हॉफ बताया था. हालांकि बाद में ललित मोदी (Lalit Modi) ने एक और ट्वीट कर लिखा था कि वो अभी एक दूसरे को सिर्फ डेट कर रहे हैं. ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपनी लेटेस्ट और कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं. जिनमें दोनों साथ में दिखाई दे रहे हैं. सुष्मिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह वेब सीरीज आर्या में नजर आई थीं.
संबंधित लेख
First Published : 15 Jul 2022, 11:51:25 AM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.





