रणवीर सिंह फिलहाल अपने न्यूड फोटोशूट (Ranveer Singh nude photoshoot) की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. जिस पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन्स आ रहे हैं. हाल ही में इस पर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की प्रतिक्रिया आयी है.

विवेक अग्निहोत्री ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर कही ये बात (Photo Credit: Social Media)
:
बॉलीवुड में अपने एनर्जी लेवल और अतंरगी अंदाज के लिए मशहूर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिलहाल अपने न्यूड फोटोशूट (Ranveer Singh nude photoshoot) की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. जिसको लेकर देशभर से लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. जहां कुछ लोग एक्टर के सपोर्ट में आगे आ रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों ने एक्टर को बुरी तरह ट्रोल कर डाला है. यहां तक कि उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हो गया है. लेकिन इसमें समझने वाली बात ये है कि रणवीर की इन तस्वीरों में चर्चा करने जैसा कुछ भी नहीं है. हाल ही में इस पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri on Ranveer Singh nude photos) का रिएक्शन सामने आया है. जिसमें उन्होंने कई बातें कहीं हैं.
रणवीर के खिलाफ हुई प्राथमिकी पर बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri latest statement) ने कहा, “यह एक बहुत ही मूर्खतापूर्ण एफआईआर है. ये एक ऐसा मजेदार मामला है, जो बिना वजह ध्यान खींच रहा है. एफआईआर में लिखा है कि महिलाओं की भावना को ठेस पहुंचाई जा रही है. अब बताओ, जब महिलाओं की न्यूड तस्वीरें सामने होती हैं, तो क्या इससे पुरुषों की भावनाएं आहत होती हैं? यह इतना मूर्खतापूर्ण तर्क है.” उन्होंने आगे कहा, “हमारी संस्कृति में मानव शरीर की हमेशा सराहना की गई है. मैं कहूंगा कि मानव शरीर ईश्वर की सबसे सुंदर रचना है. इसमें गलत क्या है? मुझे ऐसी चीजें पसंद नहीं हैं. यह बहुत रूढ़िवादी सोच को दर्शाता है, जिसका मैं समर्थन नहीं करता.”
इससे पहले एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker on Ranveer Singh naked photos) ने भी रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर एफआईआर को ‘मूर्खतापूर्ण’ बताया था. उन्होंने लिखा था, “भारत में अन्याय और उत्पीड़न के मामले व्याप्त हैं… लेकिन हमारी नाराजगी @RanveerOfficial की तस्वीरों के लिए आरक्षित है! मेरा मतलब है, गंभीरता से…इसे पसंद मत करो, इसे मत देखो! आपकी चाय का प्याला नहीं, इसे मत पियो! लेकिन अपनी पसंद हम पर ‘थोपो’ मत! यह कोई नैतिक मुद्दा नहीं है!”
Well… joining the trend !
P.S
Also when wife @Guttajwala turns photographer… pic.twitter.com/kcvxYC40RU
— VISHNU VISHAL (VV) (@TheVishnuVishal) July 23, 2022
वहीं, तमिल एक्टर और बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा के पति विष्णु विशाल (Vishnu Vishal on Ranveer naked photoshoot) का भी इस पर रिएक्शन सामने आया था. जिसमें उन्होंने अपनी खुद की न्यूड तस्वीर शेयर कर ट्रेंड ज्वॉइन करने की बात लिखी थी. आपको बता दें कि इन सबके अलावा बॉलीवुड के तमाम स्टार्स का रिएक्शन भी इस पर देखने को मिला था. हाल ही में परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर भी अपनी प्रतिक्रिया देते नज़र आए हैं. परिणीति ने रणवीर (Parineeti Chopra on Ranveer nude photos) की तस्वीरों पर लिखा, ‘रणवीर एक सच्चे क्रिएटिव कलाकार रहे हैं. ऐसे किसी और एक्टर के बारे में मैं नहीं सोच पा रहीं हूं, जो ऐसा शूट कर सके.’ जबकि वाणी (Vaani Kapoor on Ranveer Singh photos) ने लिखा, ‘”रणवीर एक आर्टिस्ट हैं, वो सबसे अलग हैं. वह एक्सपेरिमेंटल हैं और काफी संवेदनशील हैं.’
संबंधित लेख
First Published : 28 Jul 2022, 01:17:38 PM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.





