रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ के मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ब्रह्मास्त्र के बनाने का आइडिया से लेकर बनने तक के सफर को दिखाया गया है. फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी खुद इसके बारे में विस्तार से बताया है. इस वीडियो की शुरुआत एक सीन से होती है, जिसमें रणवीर एक आग के गोले को डायरेक्शन देते हुए दिख रहे हैं. इसकी साइड पर साल 2016 लिखा है. वहीं, अगले सीन में साल 2022 लिखा हुआ आता है और रणबीर का मोडिफाय रूप दिखता है. फिर अयान ‘ब्रह्मास्त्र’ की जर्नी बताते हैं.
अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) कहते हैं, “ब्रह्मास्त्र की जर्नी साल 2011 से हुई, जब मैं शिमला में हिमालय के पर्वतों के बीच था. मेरी पहली फिल्म (वेकअप सिड- 2009) रिलीज हो चुकी थी. और मैं अपनी दूसरी फिल्म (यह जवानी है दीवानी-2013) की स्क्रिप्ट पर काम कर रहा था. हमारे पहाड़ों में जो एनर्जी है, जो आध्यात्मिकता महसूस होती है. उसका मेरी जिंदगी पर बहुत ही गहरा असर पड़ा.”
अयान आगे कहते हैं, “मैं मानता हूं कि उसी एनर्जी से ब्रह्मास्त्र के विजन का जन्म हुआ.” इस दौरान वीडियो में दिखाया जाता है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ के टाइटल लोगो के लिए पहले कितने आर्टवर्क किए गए और उनमें से किसे सेलेक्ट किया गया. अयान कहते हैं,”शुरुआत से ब्रह्मास्त्र का विजन यहा था कि हम एक ऐसा सिनेमैटिक स्पेक्टिकल क्रिएट करें, जो हमारे देश में पहले कभी न देखा गया हो.”
“मॉडर्न टेक्नोलॉजी का उपयोग”
अयान मुखर्जी आगे कहते हैं, “इस फिल्म में हम एक बिल्कुल अलग, नई, अनदेखी दुनिया क्रिएट करेंगे. मॉडर्न टेक्नोलॉजी का उपयोग करके. लेकिन इस फिल्म की नींव हमारी संस्कृति, भारत की पौराणिक कथाएं और आध्यात्मिकताओं से प्रेरित हो. ‘ब्रह्मास्त्र’ की कहानी इतनी विशाल थी कि वो एक फिल्म में समा नहीं सकती थी, तो मैंने फैसला किया कि ये फिल्म तीन भाग में होगी. ये सब सोच तो लिया था. पर अब फिल्म बनाएं कैसें?”
रणबीर की ‘खूबियों’ पर फैंस ने किया सवाल, आलिया ने एक्टर की अनदेखी तस्वीर शेयर कर दिया मस्त जवाब
भारतीय सिनेमा के लिए उपलब्धि होगी फिल्मः अयान
अयान ने आगे कहा, “जो सीन मेरे दिमाग में घूम रहे थे, उसे पर्दे पर लाए कैसे? मुझे एक नए तरीके की फिल्म मेकिंग सीखनी पड़ी. बहुत रिसर्च करना पड़ा और फिर मुझे समझ में आया जो विजुअल इफेक्ट्स और स्केल और इसके लिए जो बजट हमें चाहिए था वो पहले किसी भारतीय फिल्म को मिला नहीं था. लेकिन मुझे पूरा विश्वास था की इन सब चीजों को ओवरकम करके ‘ब्रह्मास्त्र’ को सही तरीके से बना पाए, तो यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि होगी.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Alia Bhatt, Ayan mukerji, Ranbir kapoor
FIRST PUBLISHED : August 07, 2022, 14:15 IST





