आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) स्टारर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ ( Laal Singh Chaddha) को लेकर बज बना हुआ है. इस फिल्म की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो गया है. 11 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म को लेकर दर्शक का एक बड़ा वर्ग बेसब्री से इंतजार कर रहा है. मिस्टर परफेक्शनिस्ट की हर फिल्म में उनका एक खास अंदाज देखने को मिलता है और इसके लिए आमिर जमकर मेहनत भी करते हैं. इस फिल्म में विलेन का रोल करने वाले हैरी परमार ने उस सीन के बारे में बताया, जब शूटिंग के दौरान आमिर की पसलियों में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था.
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए ‘लाल सिंह चड्ढा’ में खलनायक की भूमिका निभाने वाले हैरी परमार ने बताया था कि ‘एक सीन में मेरे और आमिर सर के बीच जबरदस्त फाइट है, इस सीन फिल्माते समय मैं भी घायल हो गया था और आमिर सर को भी चोट लग गई थी. हुआ यूं कि आमिर सर को मुझ पर अटैक करना था और हम दोनों को एक साथ टेबल पर गिरना था. बार-बार टेक-रीटेक हो रहा था, आखिरी टेक में आमिर सर के चेस्ट पर चोट लग गई, जिसकी वजह से हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया. इस सीन को फाइनल करने में करीब 16-17 टेक लिए गए थे’.
आमिर खान के सेट पर मोबाइल को लेकर पाबंदी
आमिर खान साल-दो साल में एक फिल्म करते हैं, लेकिन इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि फिल्म की कहानी से लेकर हर सीन बिल्कुल परफेक्ट हो. उनकी पिछली फिल्मों को देखें तो ये साफ हो जाता है. हैरी परमार ने एक और खुलासा किया. हैरी ने बताया कि ‘आमिर खान की फिल्मों की शूटिंग सेट पर फोन ले जाने पर पाबंदी लगा देते हैं और ये अच्छी बात है क्योंकि आप अपने स्क्रिप्ट और रोल पर पूरी तरह फोकस करते है’.
ये भी पढ़िए-‘Laal Singh Chaddha’ आमिर खान ने गोल्ड मेडल विनर अजित और सुपरस्टार विजय थलापित के लिए कही बड़ी बात, जानिए
आमिर की फिल्म से बॉलीवुड को उम्मीदें
हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की हिंदी रीमेक ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान की मां के रोल में मोना सिंह नजर आएंगी. वहीं साउथ फिल्म स्टार नागा चैतन्य भी दमदार अंदाज में नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म का एक वीडियो क्लिप मेकर्स ने शेयर किया था,जिसमें आमिर एक फौजी की ट्रेनिंग लेते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद एक्टर की खूब तारीफ हो रही है. फ्लॉप फिल्मों के दौर में बॉलीवुड को आमिर से काफी उम्मीदें भी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Aamir khan, Kareena Kapoor Khan
FIRST PUBLISHED : August 09, 2022, 16:43 IST





