ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) बॉलीवुड सेलेब्स के उस ग्रुप में शामिल हो गईं, जिन्होंने फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) में आमिर खान की परफॉर्मेंस की तारीफ की. फिल्म देखने के बाद, उन्होंने बायकॉट ट्रेंड के बीच ट्विटर पर फिल्म की समीक्षा की है.
ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया है, ‘मैं चड्ढा के तौर पर पूरे दिल से ‘लाल सिंह चड्ढा’ का समर्थन करती हूं, जो हमें हंसाती है और रुलाती है. थिएटर में दर्शकों ने जब कैमियो में कलाकारों को देखा तो रोमांचित हो गए. सभी ने शानदार काम किया. आशुतोष गोवारिकर की तर्ज में कहें तो यह 5 मसालेदार गोलगप्पा है! शानदार.’
(फोटो साभार: Twitter)
‘लाल सिंह चड्ढा’ को करना पड़ा विरोध का सामना
ऋचा ने कथित तौर पर आमिर खान की फिल्म पर पंजाब में ‘धार्मिक भावनाओं को आहत करने’ के आरोप लगने के बाद ट्वीट किया. पीटीआई के अनुसार, फिल्म के खिलाफ उत्तर प्रदेश में एक हिंदू दल के लोगों ने विरोध किया, क्योंकि उन्होंने एक्टर पर देवताओं का मजाक बनाने का आरोप लगाया था. उन्होंने राज्य में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.
रणदीप हुड्डा ‘लाल सिंह चड्ढा’ के हुए मुरीद
इस बीच, रणदीप हुड्डा ने भी फिल्म की तारीफ की. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘फॉरेस्ट गंप को कई बार देखने के बाद मैं ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर थोड़ा आशंकित था, लेकिन फिल्म देखकर मैं इसका कायल हो गया. इसने एंटरटेन किया. एक क्लासिक फिल्म का बेहतरीन रीमेक. भारतीयता के लिए इसे देखें !! गुड लक आमिर खान और किरण.’
‘लाल सिंह चड्ढा’ ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
इससे पहले, आलिया भट्ट, सुष्मिता सेन, मसाबा गुप्ता, रणवीर सिंह और अन्य सेलेब्स भी गुरुवार को फिल्म की रिलीज से पहले, इसके समर्थन में सामने आए. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10 से 11 करोड़ रुपये कमाकर धीमी शुरुआत की. बॉक्सऑफिसइंडिया.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर के बाद फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और पहले दिन 10 करोड़ के पार पहुंचने में कामयाब रही, लेकिन ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने हिंदी सर्किट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. हालांकि, मेट्रो शहरों में इसके परफॉर्म करने की उम्मीद है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Laal Singh Chaddha, Richa Chadha
FIRST PUBLISHED : August 12, 2022, 18:06 IST





