
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) सिंगर (Singer) उदित नारायण (Udit Narayan) हाल ही में केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू (Union Law Minister Kiren Rijiju) से मिले। इस मुलाकात के दौरान उदित नारायण ने शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘वीर-जारा’ का हिट गाना ‘ऐसा देश है मेरा’ गुनगुनाया। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर भी किया हैं। जिसमें टेबल के एक तरफ केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू बैठे है तो वहीं दूसरी तरफ उदित नारायण बैठकर गाना गाते दिखाई दे रहे हैं।
उनका ये गाना सुनकर केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू मंत्रमुग्ध हो उठे। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विट में लिखा, ‘वन होल जेनरेशन अपने रोमांटिक रूप से मधुर गीतों और अद्वितीय जादुई आवाज के साथ पली-बढ़ी है। उदित नारायण जी ने शिष्टाचार भेंट किया उदित नारायण जी से मिलकर अच्छा लगा।
यह भी पढ़ें
It was nice meeting Udit Narayan Ji. Can’t forget his unforgettable songs like; Papa kehte hai bada naam, Ae mere hum safar, Koi mil gaya, Pehla nasha, Bholi si surat, Phir bhi dil hai Hindustani, Kaho na pyaar hai, Mein nikla gadda leke, Dil ne ye kaha hai dil se ….. pic.twitter.com/Xye02Peur4
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) August 12, 2022
उनके अविस्मरणीय गीतों को नहीं भूल सकता जैसे; ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम’, ‘ऐ मेरे हम सफर, ‘कोई मिल गया’, ‘पहला नशा’, भोली सी सूरत’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘कहो ना प्यार है’, ‘मैं निकला गड्ड लेके’, ‘दिल ने ये कहा है दिल से’ उदित नारायण का ये गान लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा हैं। वहीं फैंस इस गाने को लाइक करते हुए प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।





