Cinema

Cuttputlli Trailer Out: पुलिस ऑफिसर बन सीरियल किलर का पीछा करते दिखे अक्षय कुमार, संस्पेंस से भरा है ट्रेलर


Cuttputlli Trailer Out: अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘कठपुतली’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. यह एक क्राइम थ्रिलर है. जिसमें संस्पेस दिखाया गया है. फिल्म में अक्षय एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं. ट्रेलर में, अक्षय एक सीरियल किलर का पीछा करते हुए एक पुलिस वाले के रूप में दिखाई दे रहे हैं. सीरियल किलर ने 3 स्कूली लड़कियों की हत्या कर दी है और कसौली के छोटे से हिल स्टेशन में अपने अगले टारगेट की तलाश कर रहा है. अक्षय और उसकी पुलिस की टीम को 2 दिनों में उसका पता लगाना है और हत्याओं को होने से रोकना है.

‘कठपुतली’ का ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, “3 मर्डर, 1 सिटी, एक कॉप और एक सीरियल-किलर आउट ऑन द लूज! कठपुतली 2 सितंबर को सिर्फ डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज होगी.” 2 मिनट 5 सेकंड के इस ट्रेलर में अक्षय और अभिनेता सरगुन मेहता, चंद्रचूर सिंह और गुरप्रीत घुग्गी सहित पुलिस की एक टीम को एक सीरियल किलर का पीछा करते हुए दिखाया गया है.

सीरियल किलर कसौली शहर को हिलाकर रख दिया है. रकुल प्रीत सिंह भी तलाश में अपने-अपने तरीके से मदद करती नजर आ रही हैं. वह इसमें स्कूल टीचर का किरदार निभा रही हैं.

Tags: Akshay kumar, Rakul preet singh