अमीषा पटेल (Ameesh Patel) इन दिन गदर 2 की शूटिंग कर रही हैं. इस बीच वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वह अपने फैंस और फॉलोवर्स को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक दिखाती रहती हैं. इसके साथ-साथ वह थ्रोबैक तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं. अब उन्होंने एक और थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस तस्वीर में अमीषा के साथ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और उनकी पत्नी गौरी खान दिख रही हैं.
अमीषा पटेल ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें शाहरुख को ब्लैक शर्ट में देखा जा सकता है. वह अमीषा पटे के साथ पोज दे रहे हैं, जबकि गौरी खान, शाहरुख के पीछे खड़ी हैं. यह तस्वीर एक इवेंट के दौरान की है. इसमें तीनों काफी यंग दिख रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमीषा ने बताया कि वह और शाहरुख के बड़े इवेंट में चीफ गेस्ट थे.
अमीषा पटेल, शाहरुख खान और गौरी खान. (फोटो साभारः Instagram @ameeshapatel9)
इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमीषा पटेल ने लिखा, “थ्रोबैक वीकेंड पिक्चर, जैसे मैं हर वीकेंड थ्रोबैक फोटो शेयर करने का वादा किया था!!! मैं और शाहरुख खान एक प्रतिष्ठित इवेंट में चीफ गेस्ट थे. हमारे साथ स्टनिंग गौरी खान (Gauri Khan) भी थीं. शाहरुख एक मॉस्ट चार्मिंग शख्स रहे हैं हमेशा से आप देख सकते हैं.. गौरी बहुत ही ग्रेसियस हैं.”
Gadar 2 Update: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 80 प्रतिशत हुई कंप्लीट, सामने आई तारा-सकीना नई तस्वीर
ऐश्वर्या राय बच्चन संग शेयर की थ्रोबैक तस्वीर
पिछले वीकेंड अमीषा पटेल ने ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी. इस तस्वीर में आपने देखा कि ऐश्वर्या और अमीषा एक इवेंट में एक-दूसरे के बगल में बैठे हैं. फोटो में दोनों एक्ट्रेस को हंसते हुए देखा जा सकता है. अमीषा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था, “दोस्तों .. थ्रोबैक वीकेंड्स के वादे के मुताबिक जो मैंने पिछले हफ्ते इतने अनुरोधों पर शुरू किया था.. तो ये रहा … कुछ सिली जोक्स पर हम हंस रह थे.”
ऐश्वर्या राय बच्चन संग अमीषा पटेल. (फोटो साभारः Instagram @ameeshapatel9)
अमीषा की इन थ्रोबैक तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं फैंस
अमीषा ने आगे लिखा था, “हमने खूब मजाक किया था और अपनी हंसी को नहीं रोक पाए थे.” इसके साथ उन्होंने किस और लाल दिल वाले इमोजी अपने कैप्शन में शामिल किए. अमीषा की इन थ्रोबैक तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. अब देखना है इस वीकेंड अमीषा किस स्टार के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर करती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Ameesha Patel, Shah rukh khan, Shahrukh khan
FIRST PUBLISHED : August 22, 2022, 11:11 IST





