
मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस (Actress) अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आज किसी नाम की मोहताज नहीं है। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। वो भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी प्रशंसकों में भी अपनी पॉपुलैरिटी बना चुकी हैं। अभिनेत्री का एक नया गाना ‘झुलनिया’ (Jhulaniya) इस वक्त इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जो आज यानि 22 अगस्त को टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस वीडियो सॉन्ग में अक्षरा सिंह और करण खन्ना के बीच जबरदस्त लव केमिस्ट्री नजर आ रही हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है। विजय चौहान ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है और आर्या शर्मा ने इसे म्यूजिक दिया है। इस गाने को अब तक दो लाख के करीब -करीब लोग देख चुके हैं। ये गाना प्रशंसकों को बड़ी तेजी से अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।





