
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी हैं। अभिनेत्री काफी लंबे समय ब्रेक के बाद अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी वापसी कर रही हैं, वहीं इस दिशा में अदाकारा ने अपनी आगामी फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ (Nikita Roy and The Book of Darkness) की शूटिंग भी शुरू कर दी हैं। वो इस फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। उनकी इस फिल्म का ऐलान हाल ही में हुआ था।
वहीं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर किया है। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा हाथ में फिल्म का क्लैपबोर्ड लिए खड़ी नजर आ रही हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश सिन्हा निर्देशन की दुनिया में एंट्री करने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मुझे अपनी पहली फीचर फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ का ऐलान करते हुए खुशी हो रही हैं।’ इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा बॉलीवुड एक्टर परेश रावल और सुहैल नैय्यर भी अहम किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण एनवीबी फिल्म्स कर रही है। उनके इस खबर से फैंस में काफी उत्साह है। वो इस फिल्म को लेकर काफी खुश हैं।
गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, नोरा फतेही और संजय दत्त भी अहम किरदार में नजर आए थे, वहीं अगर हम बात करें सोनाक्षी सिन्हा के बड़े पर्दे की आखिरी फिल्म कि तो अभिनेत्री आखिरी बार 20 दिसंबर 2019 में रिलीज फिल्म ‘दबंग 3’ में सलमान खान के साथ लीड रोल में नजर आई थी।





