Cinema

कृति ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, नए प्रोजेक्ट


कृति का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल कृति ने जिम में वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है.

News Nation Bureau | Edited By : Shubhrangi Goyal | Updated on: 23 Aug 2022, 08:15:50 PM

1600x960 1082908 kriti sanon 1

कृति सेनन (Photo Credit: social media)

नई दिल्ली:  

कृति सेनन (Kriti Sanon) एक बहुत ही टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं. उन्होंने देश में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से  एक मुकाम हासिल किया है. कृति आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है, वो अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहती हैं. कृति अपनी फिटनेस के प्रति कितनी जागरूक हैं ये उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर भी अंदाजा लगाया जा सकता है. इसी बीच कृति का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल कृति ने जिम में वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है. इस फोटो को एक हजार 516 लोगों ने लाइक किया है. वहीं फैंस ने कमेंट करके फोटो पर अलग अलग प्रतिक्रिया भी दी है. 

 वीडियो शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा, बीस्ट मोड, जूहो स्टूडियो में. कृति  ने इसके जरिए  अपने नए प्रोजेक्ट द ट्राइब (The Tribe) की तरफ इशारा किया है.

दरअसल कृति ने इस साल मई में अपने ए प्रोजेक्ट द ट्राइब को लेकर एक अनाउंसमेंट किया था. एक बिजनेस वुमेन (Business Women) रूप में उनका पहला प्रोजेक्ट.  कृति ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, वे कहते हैं कि ‘आपका वाइब आपके ट्राइब को आकर्षित करता है’. उन्होंने आगे कहा था, मैं हमेशा ऐसी इंसान रही हूं जो लोगों को आगे बढ़ाने में विश्वास करती है जिन पर मैं वास्तव में विश्वास करती हूं और आज ठीक उसी के लिए खड़ी हूं. 

 


कृति सेनन ने बिल्ली के साथ की कसरत

फिटनेस क्षेत्र में रुचि दिखाने के फैसले के  बारे में कृति सेनन ने कहा, ‘8 साल पहले, मैंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक अभिनेता के रूप में अपनी यात्रा उन लोगों की मदद से शुरू की, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे उड़ने के लिए पंख दिए. आज, 8 साल बाद, ठीक उसी दिन, मैं अपने तीन प्रतिभाशाली सह-संस्थापकों अनुष्का नंदनी, करण साहनी और रॉबिन बहल के साथ एक बिजनेस वुमेन के रूप में अपनी यात्रा का ऐलान करते हुए उत्साहित हूं, क्योंकि हम अपना पैशन प्रोजेक्ट “द ट्राइब” लॉन्च कर रहे हैं.

 वहीं कुछ दिनों पहले, कृति सेनन ने अपनी पीठ पर आराम करने वाली दो प्यारी बिल्लियों के साथ वर्कआउट करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था. कैप्शन में उन्होंने कहा, “स्नैच और क्लीन से मिलें. मेरी पीठ को अपनी निजी थाली मानकर. जबकि स्नैच इतनी भूखी नहीं लग रही थी, क्लीन हर आखिरी बार “साफ” करने के अपने तरीके को बैलेंस करने के लिए तैयार थी. यह एक पूरी कसरत थी. 





संबंधित लेख

First Published : 23 Aug 2022, 08:15:50 PM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply

Your email address will not be published.