मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को हार्ट अटैक आने के बाद 15 दिन से अभी तक होश नहीं आ पाया है. दिल्ली के एम्स अस्पताल में राजू श्रीवास्तव का इलाज जारी है. राजू अब भी कोमा मे हैं और डॉक्टर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें फिर से ठीक किया जा सके. ऐसे में अब खबर सामने आई है कि राजू श्रीवास्तव मस्तिष्क ठीक से काम करे, इसलिए उन्हें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आवाज सुनाई जा रही है. एम्स अस्पताल के कार्डियोलॉजी और न्योरोलॉजी विभाग के डॉक्टर्स मिलकर कॉमेडियन-एक्टर की सेहत का ध्यान रख रहे हैं.
डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार राजू श्रीवास्तव को अमिताभ बच्चन के शो की आवाज सुनाई जा रही है. दरअसल डॉक्टर्स न्यूरोफिजियोथेरेपी की मदद से राजू श्रीवास्तव का इलाज करने की कोशिश कर रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि उनके मस्तिष्क की तीन नसों में से एक अभी भी दबी हुई है और उसका इलाज जारी है. बता दें कि राजू अब भी वेंटिलेटर पर हैं.
बता दें कि कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन ने भी राजू श्रीवास्तव को जल्द स्वस्थ्य होने की कामनाएं करते हुए एक ऑडियो क्लिप भी भेजा था. अमिताभ बच्चने ने कहा था, ‘राजू बहुत हो गया. अब उठ जाओ और हम सब को हंसना सिखा दो.’
प्रोफेसर ऐंड हेड कार्डियोलॉजी, बॉम्बे हॉस्पिटल, डॉ. अनिल शर्मा का कहना है कि अगर हम स्टडीज को देखें तो कोरोना के पहले भी कार्डियाक अरेस्ट और हार्ट अटैक के केसेस आते थे, लेकिन पिछले 30 साल में हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है सेडेन्ट्री लाइफ स्टाइल. साथ ही हमें ये भी समझना जरूरी है कि एक्सरसाइज भी एक नियमित तरीके से की जाए तो ही सही है. कई बार हम अपनी शरीर की क्षमताओं को समझे बिना एक्सरसाइज करते हैं.
डॉ. अनिल शर्मा आगे कहते हैं, हार्ट की हेल्थ का ध्यान आपको खुद ही रखना है. ऐसे में इन कुछ जरूरी चीजों का जरूर ध्यान रखें.
– डायबीटीज, बीपी पर नियंत्रण
– एनीमिया के लिए आयरन की गोली या इंजेक्शन
– सिगरेट, शराब, गुस्सा, तनाव से दूर रहें
– रोज 30 मिनट योग करें
– तीखा, मीठा और मिर्च-मसाला खाने से बचें
– लाइफ स्टाइल में बदलाव करें
– नमक का सेवन कम करें
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Amitabh bachchan, Raju Srivastav
FIRST PUBLISHED : August 24, 2022, 16:54 IST





