विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) अपनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. विवेक बॉलीवुड से लेकर राजनीति में होने वाली हलचल को लेकर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं. लेकिन इस बार एक अलग वजह से चर्चा में हैं. डायरेक्टर ने बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की तो फैंस इस जोड़ी को एक साथ देख कुछ बड़ा होने के कयास लगाने लगे हैं.
विवेक अग्निहोत्री ने कार्तिक आर्यन के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं. विवेक ने खुद को और एक्टर को छोटे कस्बे का मिडिल क्लास आउटसाइडर बताया है. कार्तिक ने चेक शर्ट के साथ व्हाइट कलर की टी शर्ट पहनी है जबकि विवेक ने ब्लैक कलर का टी शर्ट पहना हुआ है.
विवेक ने कहा दो स्मॉल टाउन, मिडिल क्लास लोग
विवेक अग्निहोत्री और कार्तिक आर्यन मुस्कुराते हुए और पोज देते हुए एक साथ नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में विवेक ने लिखा ‘दो स्मॉल टाउन, मिडिल क्लास, ग्वालियर के आउटसाइडर लोग, जिसने अपनी शर्तों पर खुद को बनाया है. अगर आप यंग इंडियन हैं तो एक डाउन टू अर्थ बेहद टैलेंटेड इंसान से प्रेरित हो’.
(फोटो साभार: vivekagnihotri/Instagram)
क्या ‘डेल्ही फाइल्स’ में दोनों साथ ?
विवेक अग्निहोत्री और कार्तिक आर्यन को एक साथ और इस तरह का पोस्ट देख फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. एक ने लिखा ‘अगली फिल्म में कार्तिक को कास्ट कर लो’ तो दूसरे ने कहा कि ‘इस जोड़ी की अगली फिल्म की जरूरत’ तो वहीं दूसरे ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि कुछ बड़ा होने वाला है हाहाहाह’. वहीं दोनों की तारीफ भी खूब हो रही है. एक ने लिखा ‘2022 के सबसे सफल फिल्ममेकर और सबसे सफल फिल्म स्टार’ तो एक ने पूछ लिया कि ‘क्या डेल्ही फाइल्स ?’
ये भी पढ़िए-विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप और करण जौहर पर साधा निशाना, कहा-‘बॉलीवुड में बढ़ रहा अहंकार’
शायद विवेक के अगले प्रोजेक्ट में कार्तिक
बता दें कि ‘विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की अपार सफलता के बाद अगली फिल्म ‘डेल्ही फाइल्स’ बनाने की घोषणा की थी. ट्विटर पर इसकी सूचना दी थी. कश्मीरी पंडितों के विस्थापन के दर्द भरी कहानी पर्दे पर दिखा कर विवेक लगातार चर्चा में हैं और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. वहीं कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ भी सफल फिल्म रही और करीब 200 करोड़ की कमाई की. अब ऐसे में माना जा रहा है कि अगले प्रोजेक्ट में दोनों साथ आ सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Kartik aaryan, Vivek Agnihotri
FIRST PUBLISHED : August 26, 2022, 12:25 IST





