फराह खान (Farah Khan) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वीडियो में फराह अपने तीनों बच्चों अनाया, सीजर और दिवा के संग प्लेट तोड़ती हुई दिख रही हैं. उनके इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. यूजर्स, फराह को प्लेट नहीं तोड़ने की सलाह दे रहे हैं. कोई उनसे पूछ रहा है कि इतनी सारी प्लेट तोड़कर ‘पैसा बर्बाद’ आपको क्या मजा मिल रहा है.
बता दें कि वायरल हो इस वीडियो को खुद फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए फराह ने लिखा, “दिलों से बेहतर प्लेट तोड़ों.. लेकिन गंदगी को कौन साफ करेगा? #kidsnightout #greektradition.” क्लिप में, फराह अपने बच्चे संग मुंबई के किसी रेस्तरां में प्लेट तोड़ते हुए ग्रीक ट्रेडिशन को एन्जॉय कर रही हैं. इस दौरान वह बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं.
वायरल हुआ वीडियो
फराह खान का ये पोस्ट वायरल हो चुका है. उनके पोस्ट पर हजारों लोगों ने रिेएक्ट किया है. उनके पोस्ट पर एक शख्स ने कमेंट किया, ‘लगता आपके पास बर्बाद करने के लिए बहुत ज्यादा पैसा है.’ इस कमेंट का जवाब देते हुए एक ने लिखा, ‘मैं ग्रीस में रहता हूं और किसी को प्लेट तोड़ते नहीं देखा’. एक अन्य ने लिखा, ‘पैसे की बर्बादी’ जबकि एक ने लिखा, ‘हाहा! मामा कुंदर बच्चों से ज्यादा डरती है. ‘दूसरे ने पूछा, ‘मैम, आप सही कह रही हैं. गंदगी को कौन साफ करेगा?’.
Instagram Printshot
फराह और शिरीष कुंद्रा की शादी
फराह और फिल्म एडिटर शिरीष कुंद्रा (Shirish Kunder) ने साल 2004 में लव मैरिज की थी. इनकी शादी में बॉलीवुड के सितारों ने खूब धमाल मचाया था. दोनों की पहली मुलाकात शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ के सेट पर हुई थी. इसके बाद दोनों ने शादी रचाई थी. उन्होंने 2008 में दिवा, अन्या और जार का स्वागत किया. फराह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं. उनका यह वीडियो भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. हालांकि प्लेट तोड़ने की वजह से वह ट्रोल भी हो रही हैं.
फराह की आने वाली फिल्म
आपको बता दें कि फराह खान बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता-निर्देशक हैं. उन्होंने अपने काम से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. फराह खान ने जिन गानों को कोरियोग्राफी दी, वह काफी हिट रहे. उनकी कोरियोग्राफी स्टाइल को हर कोई पसंद करता है. कई बड़े एक्टर-एक्ट्रेस के साथ उन्होंने काम किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों फराह को करण जौहर के साथ उनकी आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को प्रोड्यूस करने में उनका सहयोग दे रही हैं. फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन मुख्य भूमिका में देखे जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood news, Entertainment news., Farah khan
FIRST PUBLISHED : August 27, 2022, 12:11 IST





