
मुंबई: बॉलीवुड डिजाइनर कुणाल रावल (Kunal Rawal) और अर्पिता मेहता (Arpita Mehta) शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। 28 अगस्त को उनकी शादी की रस्में होंगी। वहीं शादी से पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार की रात डिजाइनरों ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए प्री-वेडिंग पार्टी रखी थी। इसमें कई सेलेब्स शामिल होते दिखाई दिए थे। लवबर्ड्स मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी शानदार तरीके से शामिल होते नजर आए। ऐसे में यह दोनों प्री-वेडिंग पार्टी में ‘छैया छैया’ गाने पर जमकर ठुमके लगाते दिखाई दिए। इनका ये वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी नजर डाले-





