
मुंबई: विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर ‘लाइगर’ (Liger) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, नेगेटिव रिव्यू के कारण फिल्म को झटका लगा। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘लाइगर’ ने अपने शुरुआती दिन में लगभग 33.12 करोड़ रुपये का बिजनेस कर मेकर्स को खुश कर दिया था। लेकिन फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में 50 प्रतिशत गिरावट देखने मिली। इसके बाद अब मेकर्स की खुशी अब टेंशन में तब्दील हो गई है।
निर्देशक पुरी जगन्नाथ की ‘लाइगर’ की एडवांस बुकिंग अच्छी थी, जिसके कारण यह अपने शुरुआती दिन में 33.12 करोड़ रुपये जमा करने में सफल रही। हालांकि फिल्म का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। विजय देवरकोंडा की फिल्म ने दूसरे दिन अपने संग्रह में भारी गिरावट देखी। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने करीब 16 करोड़ रुपये की कमाई की है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर रफ्तार पकड़ेगी, लेकिन नेगेटिव रिव्य के बाद अब सिचुवेशन पूरी तरह से बदल गई है। वहीं हिंदी वर्जन में फिल्म में पहले दिन 1.25 करोड़ और दूसरे दिन 4.50 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की पूरी कमाई अब 5.75 करोड़ तक पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें
बता दें, ‘लाइगर’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसे पुरी जगन्नाथ ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म ने विजय देवरकोंडा के बॉलीवुड डेब्यू और अनन्या पांडे के तेलुगु डेब्यू किया है। फिल्म में राम्या कृष्णन, रोनित रॉय, मकरंद देशपांडे, अली और मुक्केबाजी के दिग्गज माइक टायसन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।





