सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) बहुत सारे लोगों के लिए रोल मॉडल हैं. सुष्मिता ने 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज पहन पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती और बुद्धिमानी का डंका बजा दिया था. इस टाइटल को पाने वाली सुष्मिता पहली भारतीय हैं. इस सौन्दर्य प्रतियोगिता को जीतने के बाद एक्ट्रेस को आए दिन तमाम इवेंट्स और फंक्शन में बुलाया जाने लगा. इसी दौरान एक सिंगिंग प्रतियोगिता में सुष्मिता को विजेता बच्चियों को सर्टिफिकेट देने के लिए बुलाया गया. इनमें से एक आकृति ककक्ड़ (Akriti Kakkar) भी थीं जो आगे चलकर बॉलीवुड की पॉपुलर प्लेबैक सिंगर बन गईं.
सुष्मिता सेन को दिल्ली में एक म्यूजिक कंपीटीशन में बुलाया गया था, जहां आकृति कक्कड़ भी थीं. इस मौके की एक यादगार तस्वीर आकृति ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है. सुष्मिता जहां अपने पूरे नजाकत के साथ खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं, वहीं आकृति को देख पहचान पाना मुश्किल है. सुष्मिता के हाथों सर्टिफिकेट लेती आकृति के लिए ये तस्वीर आज भी सबसे कीमती है.
आकृति को बचपन में सुष्मिता के हाथों मिला था पुरस्कार
आकृति कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को 9 साल पहले 28 अगस्त 2013 में शेयर किया था. उसे एक बार फिर से रिशेयर कर पुरानी यादों को ताजा करते हुए सुष्मिता कैप्शन में लिखा ‘बचपन के दिनों में दिल्ली में सिंगिंग..किसी प्रतियोगिता में जहां गॉर्जियस ग्रेसफुल सुष्मिता सेन जो ताजा ताजा मिस यूनिवर्स बनी थीं, गेस्ट थीं. लंबा समय बीत गया…मैं यंग फील करती हूं’.
सुष्मिता को रोल मॉडल मानती हैं आकृति
अपनी पुराने थ्रोबैक तस्वीर को एक बार फिर शेयर कर आकृति ने सुष्मिता सेन को टैग कर लिखा ‘ओह माय गॉड 9 साल पहले’. आकृति कक्कड़ ने सुष्मिता सेन के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा ‘आप कीमती है. आप की हर चीज से मुझे प्यार है..हर दिन प्रेरित करती हैं आप’.
(फोटो साभार: akritikakar/Instagram)
आकृति कक्कड़ की इस इंस्टा स्टोरी को सुष्मिता सेन ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर हैरानी जताते हुए लिखा ‘OMG कीमती’.
(फोटो साभार: sushmitasen47/Instagram)
ये भी पढ़िए-Akriti Kakar Birthday Spl: जितनी बेहतरीन आवाज, उससे कहीं ज्यादा ग्लैमरस हैं आकृति, जानें सिंगर की ये खास बातें
बॉलीवुड सिंगर हैं आकृति
बता दें कि आकृति कक्कड़ अब एक गॉर्जियस दीवा बन गई हैं. इस तस्वीर को देख उन्हें पहचान पाना मुश्किल है. आकृति को ‘जिस्म 2’ में गाना ‘अभी अभी’ और ‘हमप्टी शर्मा की दुल्हनियां’ फिल्म में ‘सैटरडे सैटरडे’ जैसे तमाम हिट गानों के लिए जानी जाती हैं. बचपन से ही गाने वाली आकृति की बहनें सुकृति कक्कड़ और प्रकृति कक्कड़ भी प्रोफेशनल प्लेबैक सिंगर हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Sushmita sen
FIRST PUBLISHED : August 30, 2022, 10:36 IST





