
मुंबई : राजकुमार राव (RajKummar Rao) उर्फ राजकुमार यादव (Rajkumar Yadav) का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुड़गांव (Gurgaon), हरियाणा (Haryana) में हुआ था। अभिनेता आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे है। राजकुमार राव हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते है। एक्टर अपने एक्टिंग के लिए अब तक कई पुरस्कार हासिल कर चुके है। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, तीन फिल्मफेयर पुरस्कार और एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया है।
अभिनेता साल 2014 में अपना उपनाम यादव से बदलकर राव कर लिए इसके साथ ही वो अपने नाम में एक एक्सट्रा ‘एम’ भी जोड़ लिए। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा था कि ‘राव या यादव’, मैं दोनों में से किसी भी उपनाम का उपयोग कर सकता हूं क्योंकि दोनों परिवार के नाम हैं। उन्होंने डबल ‘एम’ का मतलब बताते हुए कहा कि वो उनके मां के लिए है क्योंकि वह अंकशास्त्र में विश्वास करती थी। राजकुमार राव के पिता सत्य प्रकाश यादव हरियाणा के राजस्व विभाग में एक सरकारी कर्मचारी थे, और मां कमलेश यादव एक गृहिणी थीं। उनके माता और पिता की मृत्यु साल 2016 और साल 2019 में हो गई थी।
यह भी पढ़ें
राजकुमार राव साल 2010 से अभिनेत्री पत्रलेखा पॉल के साथ रिश्ते में थे और उन्होंने 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ में उससे शादी कर ली। राजकुमार राव ने साल 2010 में रिलीज फिल्म ‘एंथोलॉजी लव सेक्स’ और धोखा में एक्टिंग कर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। बाद में राजकुमार राव साल 2014 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘क्वीन’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘एंथोलॉजी लूडो’, ‘छलांग’, ‘द व्हाइट टाइगर’ और ‘स्त्री’ जैसी कई फिल्मों में अपनी भूमिका निभाकर लोगों में अपनी अच्छी पहचान बना चुके हैं। राजकुमार राव कई आगामी फिल्मों में भी अपने मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। जिसमें ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘भीड़’, ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ जैसी फिल्में शामिल हैं।





