कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने रिलेशनशिप के चलते लंबे समय तक चर्चाओं में बने हुए थे, हालांकि दोनों में से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की थी. सारा और कार्तिक ने इम्तियाज अली की ‘लव आज कल’ में काम किया था. इनकी जोड़ी को बेहद पसंद किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म की रिलीज से ठीक पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था. अब कार्तिक ने सारा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा करते हुए बताया है कि पिछले एक साल वह सिंगल हैं.
साल 2018 में करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ पर सारा अली खान ने कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं. इसके बाद से सारा और कार्तिक के रिलेशनशिप की खबरें आने लगी थीं. करण के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 7 में फिल्ममेकर ने कंफर्म किया था कि कार्तिक और सारा रिलेशनशनशिप में थे और अब इनका ब्रेकअप हो चुका है.
कार्तिक ने सारा को लेकर झूठ बोला था ?
फिल्म कंपैनियन को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन से जब उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा गया कि अपनी लव लाइफ के बारे में जो बातें वह पहले कह चुके हैं, वो झूठी लगती है. इस पर एक्टर ने जवाब दिया कि ‘मैं पिछले सवा साल से सिंगल हूं. बाकी मुझे कुछ नहीं पता’.
कार्तिक ने खुद को बताया सिंगल
इसके बाद कार्तिक आर्यन से कहा गया कि वह टाइमलाइन को लेकर काफी स्पेसिफिक हैं तो शर्माते नजर आए. जब एक्टर को बोला गया कि उनकी बात को बयान के तौर पर लिया जा रहा है तो तुरंत बयान बदलते हुए बोलें- ‘मैं पिछले एक साल से सिंगल हूं. मैं टाइम पीरियड घटा नहीं रहा, यह बस साफ नहीं है’. फिर पूछा गया कि क्या वह आगे भी यही कहेंगे कि उनका काम ही रिलेशनशिप है. इस पर बोलें, ‘नहीं लेकिन मैं सिंगल हूं, बस इतनी सी बात है’.
ये भी पढ़िए-Kofee With Karan 7: कृति सेनन ने आदित्य रॉय कपूर को लेकर किया बड़ा खुलासा, कह गईं दिल की बात
कार्तिक के सिंगल होने की बात मानने को कोई तैयार नहीं
इसके बाद ऑडिएंस के साथ कार्तिक आर्यन का इंटरैक्शन काफी मजेदार रहा. कार्तिक इस दौरान भी अपने रिलेशनशिप को लेकर सफाई देते नजर आए. अपने सिंगल स्टेटस वाली बात पर जोर देते हुए एक्टर ने कहा कि लास्ट कॉल भी अपनी मम्मी को ही किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Kartik aaryan, Sara Ali Khan
FIRST PUBLISHED : September 01, 2022, 11:48 IST





