सोशल मीडिया के इस युग में सेलेब्स से जुड़ी कोई भी बात तेजी से सुर्खियां बटोरती हैं. अगर किसी सेलेब्स ने कभी कोई विवादित बात कही है तो वह लोगों के जेहन में लंबे समय तक बनी रहती हैं. कुछ ऐसा ही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ हो रहा है, जिनके पुराने वीडियोज उनके गले की हड्डी बन गए हैं.
दरअसल, रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को रिलीज हो रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके साथ-साथ उनकी फिल्मों के बायकॉट की चर्चाएं ज्यादा हो रही हैं, जिसकी वजह उनके पुराने विवादित वीडियोज को माना जा रहा है.
रणबीर कपूर को ‘शमशेरा’ से काफी उम्मीदें थीं. वे करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आए थे, पर फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही. अब उनकी नजरें ‘ब्रह्मास्त्र’ पर टिकी हैं, जिसमें वे अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ पहली बार नजर आएंगे. ‘ब्रह्मास्त्र’ के रिलीज से पहले, फिल्म के ऊपर काले बादल मंडराने लगे हैं. लोग इस फिल्म को बायकॉट करने की बातें कर रहे हैं.
आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर रणबीर के कमेंट से नाराज हो गए थे लोग
‘ब्रह्मास्त्र’ रणबीर कपूर के फिल्मी करियर की दिशा तय करेगी, पर वे फिल्म के रिलीज से पहले फंसते जा रहे हैं, क्योंकि उनके पुराने वीडियोज लोगों में उनके प्रति नफरत का भाव जगा रहे हैं. रणबीर बीतों दिनों जब आलिया के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ का प्रचार कर रहे थे, तब आलिया की प्रेग्नेंसी पर उनके कमेंट ने लोगों को नाराज कर दिया था.
एक्स गर्लफ्रेंड के साथ रणबीर के वीडियोज ने बटोरीं सुर्खियां
एक्टर के पुराने वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें वे वाणी कपूर और अनुष्का शर्मा जैसे सितारों को शर्मिंदा करने वाली बातें कह रहे हैं. कैटरीना कैफ के साथ उनके पुराने वीडियोज भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. कहना गलत नहीं होगा कि इन वीडियोज की वजह से रणबीर की इमेज लोगों के बीच खराब हुई है.
A beef eater like #RanbirKapoor, after self-declaring that he enjoys eating ‘beef’ like Peshawar,should not be allowed in places of worship that R sacred 2 us Hindus. Nor does RK have any right 2 make a film on our God. How dare he go to the temple wearing 👞😡 #BoycottBrahmastra pic.twitter.com/FF73iYS2oN
— Unique SSR’S Team🔥(INACTIVE) (@PureLove4SSR) August 29, 2022
रणबीर कपूर के पुराने वीडियोज की वजह से छवि हुई खराब
रणबीर के प्रति लोगों की नाराजगी तब और बढ़ गई, जब उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे बीफ खाने की चर्चा कर रहे हैं. इससे लोग काफी भड़के हुए हैं और ‘ब्रह्मास्त्र’ को बायकॉट करने की अपील कर रहे हैं. दीपिका पादुकोण के साथ उनके उस वीडियो की भी चर्चा है, जिसमें वे बिकनी और ‘जगन्नाथ’ का जिक्र कर रहे हैं. लोग इसे भगवान जगन्नाथ का अपमान मान रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Brahmastra movie, Ranbir kapoor
FIRST PUBLISHED : September 01, 2022, 20:50 IST





