‘CHUP’ New Motion Poster: सनी देओल (Sunny Deol) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘चुप (CHUP)’ का नया मोशन पोस्टर लॉन्च किया गया है. वहीं, इसके साथ ही इस रोमांटिक साइको थ्रिलर फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है. बता दें, फिल्म ‘चुप’ का ट्रेलर इसी महीने 5 सितंबर को रिलीज किया जाएगा.
आर बाल्की की इस फिल्म में सनी देओल के अलावा दुलकर सलमान और पूजा भट्ट भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. फिल्म ‘चुप’ के टीजर ने अब सभी की उत्सुकता बढ़ा दी है. बता दें, आर बाल्की न सिर्फ बॉलीवुड के बेहतरीन कहानीकारों में से एक के रूप में जाने जाते हैं. इसलिए लोगों को उम्मीद है कि उनकी फिल्म ‘चुप’ भी शानदार प्रदर्शन करेगी. दर्शकों को अब इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है.
‘चुप’ आर बाल्की द्वारा निर्देशित और राकेश झुनझुनवाला, अनिल नायडू, डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियो) और गौरी शिंदे द्वारा निर्मित है. मूल कहानी आर बाल्की की है, पटकथा और संवाद आर बाल्की, समीक्षक से लेखक बने राजा सेन और ऋषि विरमानी द्वारा सह-लिखित है.
डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) फिल्म प्रस्तुत करते हैं और पेन मरुधर द्वारा पूरे इंडिया में फिल्म वितरित की जाएगी. फोटोग्राफी के निदेशक विशाल सिन्हा हैं और संगीत निर्देशक एस डी बर्मन, अमित त्रिवेदी, स्नेहा खानवलकर और अमन पंत हैं. साहिर लुधियानवी, कैफ़ी आज़मी, स्वानंद किरकिरे के गीत है. प्रणब कपाड़िया और अनिरुद्ध शर्मा फिल्म के सह-निर्माता हैं. फिल्म ‘चुप’ 23 सितंबर को रिलीज होने वाली है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Sunny deol
FIRST PUBLISHED : September 01, 2022, 16:32 IST





