किशोर कुमार (Kishore Kumar) बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और सिंगर थे, जिन्होंने कई हिट फिल्मों के साथ-साथ सदाबहार गाने दिए हैं. किशोर का एक शानदार बंगला मुंबई के जुहू में हैं. लीजेंड सिंगर-एक्टर के बंगले को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने नए वेंचर में बदलने का फैसला किया है और इस बंगले को 5 साल के लिए लीज पर ले लिया है. यहां पर क्रिकेटर जल्द ही नया हाई ग्रेड रेस्टोरेंट शुरू करने वाले हैं. किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार (Amit Kumar) ने इस खबर पर अपनी मुहर लगा दी है.
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेटर विराट कोहली ने किशोर कुमार के जुहू स्थित बंगले के परिसर का एक बड़ा हिस्सा लीज पर ले लिया है और यहां पर तेजी से काम चल रहा है. इस जगह को जल्द ही एक हाईग्रेड रेस्टोरेंट का रुप दे दिया जाएगा.
अमित कुमार ने लगाई मुहर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली के इस नए प्रोजेक्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है. अगले महीने से इसकी शुरुआत हो सकती है. इस खबर की पुष्टि किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने की है. अमित ने बताया कि ‘लीना चंदावरकर के बेटे सुमित की कुछ महीने पहले ही क्रिकेटर विराट कोहली से मुलाकात हुई थी और इस मुद्दे को लेकर बात हुई थी. इस जगह को 5 साल के लिए विराट को लीज पर दे दिया गया है’.
किशोर कुमार के बड़े बेटे हैं अमित कुमार
बता दें कि किशोर कुमार ने चार शादियां की थी. लीना चंदावरकर सिंगर की चौथी पत्नी हैं और सुमित उनके ही बेटे हैं. जबकि अमित कुमार किशोर की पहली पत्नी रुमा गुहा के बेटे हैं. अमित भी अपने पिता की तरह से पार्श्व गायक, एक्टर और संगीत निर्देशक हैं.
दिल्ली में भी विराट का है रेस्टोरेंट
वहीं क्रिकेटर विराट कोहली का ये पहला रेस्टोरेंट नहीं हैं. बल्कि इसकी शुरुआत क्रिकेटर ने साल 2017 में दिल्ली के आर के पुरम से किया था. दिल्ली में पहला रेस्टोरेंट खोला था, उसके बाद दिल्ली में ही एक और रेस्टोंरेट खोला है. इतना ही नहीं विराट एक क्लोदिंग लाइन के भी मालिक हैं. WROGN नामक कपड़ों का ब्रांड भी बेहद पॉपुलर होता जा रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Kishore kumar, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 01, 2022, 12:48 IST





