
मुंबई : साउथ (South) के सुपरस्टार (Superstar) अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आज किसी नाम के मोहताज नहीं है। वो अपनी फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: The Rise) के रिलीज के बाद से अक्सर किसी न किसी कारणों से सुर्खियों में बने हैं। अभिनेता की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी, फैंस ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के डायलॉग ने भी प्रशंसकों पर कुछ कम छाप नहीं छोड़ा यहां तक कि फैंस ने उनके डायलॉग पर खूब रील्स भी बनाए।
अभिनेता अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते और अक्सर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते है। यही कारण है कि अल्लू अर्जुन के इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। अभिनेता के ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 19 मिलियन फैन फॉलोअर्स हैं। वहीं अभिनेता अपने इंस्टाग्राम आईडी से सिर्फ एक को फॉलो करते हैं और वो सिर्फ अपनी पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी को फॉलो करते हैं। ये कपल एक-दूसरे को बहुत प्यार करते है और अपनी फैमिली के साथ अधिक समय बिताते हैं।
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि फैंस को फिल्म ‘पुष्पा: द राईज’ के दूसरे भाग में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग देखने का बड़ी बेसब्री से इंतजार हैं। वहीं अभीनेता भी इन दिनों अपनी फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के दूसरे भाग की शूटिंग में बीजी चल रहे हैं। वहीं आलू अर्जुन का नया गाना ‘मेमू अगामु’ रिलीज हुआ है। जो प्रशंसकों को खूब पसंद आया है।





