Movie Review

Bipasha Basu | बिपाशा बसु ने ब्लैक आउटफिट में कराया मैटरनिटी फोटोशूट, तस्वीर में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आई नजर | Navabharat (नवभारत)


Bipasha Basu

Photo – Bipasha Basu Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी टाइम को एन्जॉय कर रही हैं। उनके घर में जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। अभिनेत्री भी इस पल से काफी खुश हैं। वो अपनी इस खुशी को अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ लगातार शेयर भी कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें वो ब्लैक कलर के ट्रांसपेरेंट आउटफिट में नजर आ रही हैं। 

वो तस्वीर में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में वो अपने खुले बालों के साथ काफी खुबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘जादुई भावनाओं को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।’ उनकी ये तस्वीर उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी पसंद आ रही हैं। उनके इस पोस्ट पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। अब तक बिपाशा बसु के इस पोस्ट को 50 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। 

यह भी पढ़ें

इससे पहले बिपाशा बसु द्वारा शेयर की गई तस्वीर में अभिनेत्री पति करण सिंह ग्रोवर के साथ पोज देती नजर आई थी। ये कपल तस्वीर में काफी खुश दिखाई दिए थे। गौरतलब है कि ये कपल फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे। जहां से इनके प्यार की शुरुआत हुई और ये प्यार के जोड़ें साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.