Cinema

अनुपम खेर ने की ‘Emergency’ की को-स्टार कंगना रनौत की तारीफ, बोले- ‘वे एक शानदार डायरेक्टर हैं’


अनुपम खेर (Anupam Kher), कंगना रनौत के साथ उनके निर्देशन में बन रही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में काम कर रहे हैं. उन्होंने अब एक्ट्रेस को एक शानदार निर्देशक बताया है. एक्टर ने कहा कि मैंने हाल में कंगना के साथ एक शूट किया है और वे एक शानदार निर्देशक हैं. वे जब मेरे पास आकर सुझाव देतीं तो मैं मंत्रमुग्ध हो जाता.’

मीडिया से बातचीत के दौरान, अनुपम खेर ने आरजे सिद्धार्थ कनन से फिल्म में कंगना के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया. एक्टर ने कहा, ‘मैंने हाल में कंगना के साथ एक शेड्यूल किया है और वे एक होनहार डायरेक्टर हैं. कंगना एक्टर की तारीफ से अभिभूत हो गईं. उन्होंने जवाब दिया: ‘हमेशा की तरह दयालु और शालीन.’

फिल्म ‘इमरजेंसी’ में निभा रही हैं इंदिरा गांधी का रोल
कंगना ने साल 2019 की फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था. उन्होंने इस फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई थी. ‘इमरजेंसी’ उनके डायरेक्शन में बन रही दूसरी फिल्म है, जिसमें एक्ट्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं.

फिल्म ‘इमरजेंसी’ में हैं कई मंजे हुए कलाकार
फिल्म स्वतंत्र भारत के इतिहास के सबसे स्याह दौर के पीछे की कहानी को उजागर करेगी, जब नागरिकों के अधिकारों पर अंकुश लगा दिया गया था और चुनाव स्थगित कर दिए गए थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में आपातकाल 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक लागू रहा था. फिल्म ‘इमरजेंसी’ में मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े भी हैं.

महिला प्रधान फिल्मों में काम करना पसंद करती हैं कंगना रनौत
कंगना रनौत महिला प्रधान फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वे चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी हैं. उन्होंने पांच फिल्मफेयर पुरस्कारों को अपने नाम किया था. वे फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 लिस्ट में छह बार जगह बना चुकी हैं. साल 2020 में, भारत सरकार ने उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया था.

Tags: Anupam kher, Kangana Ranaut

Leave a Reply

Your email address will not be published.