रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों जोरों-शोरों से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) के प्रमोशन में व्यस्त हैं. हाल ही में ब्रह्मास्त्र की टीम फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट के लिए हैदराबाद पहुंची, जहां रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे ‘बाहुबली’ के डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) इमोशनल हो गए और उन्होंने अभिनेता को गले से लगा लिया. सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और एसएस राजामौली का यह वीडियो छाया हुआ है, जिस पर यूजर्स भी अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने रणबीर कपूर का यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेता ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं. उन्होंने ब्लैक पैंट, ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक जैकेट पहनी है और अपने लुक को ब्लैक शूज के साथ कम्प्लीट किया है. स्टेज पर रणबीर के अलावा करण जौहर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय को भी देखा जा सकता है.
रणबीर ने यहां तेलुगु में बताया कि कैसे उन्हें ब्रह्मास्त्र उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है. साथ ही उन्होंने हैदराबाद में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने फैंस से यह भी कहा कि वह फिल्म के अगले भाग के आने तक अपनी तेलुगु में भी सुधार कर लेंगे. जहां तेलुगु यूजर्स रणबीर के इस प्रयास की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
रणबीर का यह अंदाज देखकर जहां सभी ने तालियां बजाईं, वहीं एसएस राजामौली ने आकर अभिनेता को गले से लगा लिया. दूसरी ओर इवेंट में आलिया भट्ट की भी जमकर चर्चा हुई. खासकर उनकी ड्रेस की, जो उन्होंने इस इवेंट के लिए चुनी थी. आलिया ने पिंक कलर का शरारा पहना था, जिसमें गोल्डन एंब्रॉयडरी थी. इस ड्रेस में गोल्डन एंब्रॉयडरी से LOVE लिखा था और पीछे ‘Baby On Board’ लिखा था.
फिल्म की बात करें तो यह 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें पहली बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी दिखाई देगी. फिल्म में आलिया-रणबीर के अलावा अमिता बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय जैसे कलाकार भी हैं. वहीं फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण के कैमियो की भी चर्चा है. दूसरी ओर अब खबरें ये भी हैं कि रणवीर सिंह भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Brahmastra movie, Ranbir kapoor, Ss rajamouli
FIRST PUBLISHED : September 03, 2022, 12:32 IST





