Movie Review

Goodbye New Poster | फिल्म ‘गुडबाय’ से अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर हुआ रिलीज, पतंग उड़ाते नजर आए स्टार्स | Navabharat (नवभारत)


Goodbye New Poster

Photo – Amitabh Bachchan Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की आगामी फिल्म ‘गुडबाय’ (Goodbye) को देखने के लिए फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं मेकर्स ने आज इस फिल्म का एक और नया फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। जिसमें अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना साथ नजर आ रही है। पोस्टर में अमिताभ बच्चन पतंग उड़ाते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं रश्मिका मंदाना मांझे को पकड़े नजर आ रही हैं।

पोस्टर में वो दोनों ही काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस नए फर्स्ट लुक पोस्टर को अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया हैं। उन्होंने इस पोस्टर को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘परिवार का साथ है सबसे खास जब कोई नहीं होता पास, तब भी रहता है इनका एहसास, ‘गुडबाय’ 7 अक्टूबर 2022 को आपके आस-पास के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है!’ ये फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सभी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि इस फिल्म के जरिए रश्मिका मंदाना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के अलावा एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगी। वो इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाएंगी। इनके अलावा फिल्म में पावैल गुलाटी, सुनील ग्रोवर, साहिल मेहता और एली अवराम भी अपने अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं और एकता कपूर इस फिल्म का निर्माण की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.