Cinema

Ranbir Kapoor की जगह साउथ स्टार Jr NTR ने इस जगह भी मारी बाजी!


सोशल मीडिया पर बॉलीवुड वर्सेज साउथ से जुड़ी बातें देखने को मिल रहीं हैं. लेकिन हाल ही में जब साउथ और बॉलीवुड स्टार एक साथ स्टेज पर आए, तो कुछ और ही बात सामने आयी. दरअसल, एक बार जूनियर एनटीआर ने कुछ ऐसा कर दिया था. जिसे देखकर रणबीर हक्के-बक्के रह गए.

News Nation Bureau | Edited By : Pallavi Tripathi | Updated on: 03 Sep 2022, 05:16:21 PM

ranbir kapoor jr ntr

रणबीर कपूर रह गए हक्के-बक्के (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली:  

सोशल मीडिया पर लगातार बॉलीवुड वर्सेज साउथ से जुड़ी बातें देखने को मिल रहीं हैं. लेकिन हाल ही में जब साउथ और बॉलीवुड स्टार एक साथ स्टेज पर आए, तो कुछ और ही बात सामने आयी. दरअसल, हाल ही में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट, नागार्जुन और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ स्टेज पर जूनियर एनटीआर (Junior NTR) भी दिखाई दिए. इस दौरान एनटीआर की एक परफॉर्मेंस का खुलासा हुआ, जिसे देखकर रणबीर (Ranbir Kapoor) भी हक्के-बक्के रह गए. तो क्या है पूरा मामला, आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं.

आपको बता दें कि इस बात का खुलासा ‘आरआरआर’ के डायरेक्टर एसएस राजामौली (RRR director SS Rajamouli) ने प्रमोशनल इवेंट में किया. जिसमें उन्होंने (SS Rajamouli latest statement) बताया, ‘हम आरआरआर प्रमोशन के लिए मुंबई में थे. उसी बीच एक रात हमारी मुलाकात हुई. हमने टीवी पर रॉकस्टार का गाना बजाया. फिर तारक ने टीवी पर गाने के साथ-साथ गाना भी गाना (Jr NTR sung Rockstar song) शुरू कर दिया. ये देखकर रणबीर पूरी तरह से बौखला गया था. वह हिंदी भी नहीं है, यह कुछ कश्मीरी हिंदी है, मैं खुद लिरिक्स नहीं जानता और यह आदमी (एनटीआर) शानदार गा रहा था. जाहिर तौर पर हम हैरान नहीं थे, क्योंकि हम जानते हैं कि तारक में किस तरह का टैलेंट है.

वहीं, जूनियर एनटीआर (Jr NTR statement) ने इवेंट में कहा कि रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार उनकी फेवरेट है. उन्होंने कहा, “एक एक्टर हैं, जिसके साथ मैं वास्तव में जुड़ता हूं और वह है रणबीर. उनकी हर फिल्म ने मुझे एक एक्टर के तौर पर प्रेरित किया है और मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म रॉकस्टार है. वह मुझे प्रेरित करते हैं. मुझे वास्तव में रणबीर में तीव्रता पसंद है…मेरे होमटाउन हैदराबाद में आज उनके साथ एक मंच साझा कर बहुत अच्छा लग रहा है.”

इसके अलावा एनटीआर ने अमिताभ बच्चन (Jr NTR on Amitabh Bachchan) के लिए भी अपना प्यार जाहिर किया. उन्होंने कहा, “मैं वास्तव में अमिताभ बच्चन सर की हर फिल्म में उनकी गहनता को इंज्वॉय करता हूं. मैं उनकी आवाज, उनकी आंखों, उनके पैरों का बहुत बड़ा फैन था…जिस तरह से वे खड़े होते हैं, जिस तरह से वो अपना बायां हाथ घुमाते हैं… सब कुछ अमित जी के बारे में मेरे लिए गहन था. उन्होंने वास्तव में एक अभिनेता के रूप में मुझ पर छाप छोड़ी.”






संबंधित लेख

First Published : 03 Sep 2022, 05:16:21 PM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply

Your email address will not be published.