Cinema

शिल्पा शेट्टी को नाचता देख बहन शमिता शेट्टी क्यों हुईं चिंतित?


डांस से लेकर उनके गणपति विसर्जन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया. जिसके बाद फैंस ने उनकी वीडियो पर कमेंट्स की बौछार कर दी.

News Nation Bureau | Edited By : Shubhrangi Goyal | Updated on: 03 Sep 2022, 05:25:32 PM

शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी (Photo Credit: social media)

मुंबई:  

बॉलीवुड सितारे बहुत जोर शोर से गणेश महोत्सव मना रहे हैं, उसी बीच शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी को हाल ही में गणपति विसर्जन के दौरान नाचते हुए देखा गया. लेकिन जहां शिल्पा और शमिता पूरे उत्साह के साथ नाच रही हैं, उसी बीच देखा गया शिल्पा की बहन शमिता उनको लेकर थोड़ा चिंतित है. दरअसल कुछ दिन पहले शिल्पा के पैर में फिल्म की  शूटिंग के दौरान फ्रैक्चर हो गया था. जिसके बावजूद वो आज गणपति विसर्जन के दौरान पूरा उत्साह के साथ नाचीं. 

वीडियो में देखा जा रहा है कि शिल्पा भगवान गणेश को विदा करते हुए पैर में फ्रैक्चर के बावजूद डांस कर रही हैं. इसी बीच आगे देखा गया, शमिता बड़ी बहन को लेकर चितिंत है. उन्होंने शिल्पा को जब डांस करते हुए देखा तो उन्होंने उनसे रुकने का आग्रह किया और अपनी फ्रेक्चर का ध्यान रखने को कहा. दोनों बहनों का वीडियो में एक मजबूत बॉन्ड देखा जा सकता है.

शिल्पा ने शेयर किया था वीडियो

वहीं डांस से लेकर उनके गणपति विसर्जन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया. जिसके बाद फैंस ने उनकी वीडियो पर कमेंट्स की बौछार कर दी. एक फैंस ने लिखा, हर किसी को शमिता शेट्टी की तरह बहन मिलनी चाहिए. दूसरे ने लव इमोजी के साथ रिएक्ट किया. साथ ही कई लोगों ने फोटो पर फायर और लव इमोजी ड्राप किए.  एक्ट्रेस कुछ दिनों पहले रोहित शेट्टी की अमेज़ॅन सीरीज़, भारतीय पुलिस बल की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं. डॉक्टरों ने उन्हें छह सप्ताह का रिकवरी ब्रेक लेने की सलाह दी. शिल्पा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया गया कि कैसे योग की शक्ति भी उन्हें तेजी से ठीक होने में मदद कर रही है.शिल्पा शेट्टी बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, वो अब तक कई सुपरहिट फिल्में कर चुकी हैं. बता दें एक्ट्रेस को हाल ही में फिल्म निकम्मा में देखा गया था. 

 






संबंधित लेख

First Published : 03 Sep 2022, 05:25:32 PM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply

Your email address will not be published.