Movie Review

Shilpa Shetty Ganpati Visarjan | शिल्पा शेट्टी ने ढोल बजाकर किया बप्पा को विसर्जित, पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद बहन शमिता शेट्टी के साथ डांस करती नजर आईं एक्ट्रेस | Navabharat (नवभारत)


Shilpa Shetty Ganpati Visarjan

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने घर में 3 दिन के लिए स्थापित बप्पा का विसर्जन अपने घर के कैंपस में काफी जोर-शोर से किया हैं। पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद अभिनेत्री ने अपने गणपति के विसर्जन में ढोल-नगाड़े बजाई सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ जमकर डांस भी की। इस उत्सव में उनका पूरा परिवार शामिल रहा। शिल्पा शेट्टी ने गणपति विसर्जन के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया हैं।

जिसमें वो उत्साह के साथ बप्पा का विसर्जन करती नजर आ रही हैं। उनके घर के कैंपस में एक बड़ा पानी से भरा टैंक दिखाई दे रहा है। जिसमें वो अपने गणपति को पानी में डुबाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनकी बहन शमिता शेट्टी और राज कुंद्रा भी दिखाई दे रहें हैं इतना ही नहीं शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और उनके बच्चों ने सेम कलर का ड्रेस भी पहना हैं। शिल्पा शेट्टी ने माथा टेक कर बप्पा का आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें

शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘हमारे गन्नू राजा को विदा करना कभी आसान नहीं होता है, लेकिन वह अगले साल फिर से आने के वादे के साथ आज जा रहे हैं… ढेर सारे आशीर्वाद, प्यार, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और सभी के लिए खुशी के साथ!’ उन्होंने आगे लिखा, ‘गणपती बाप्पा मोरया!! पुढच्या वर्षी लवकर या!!’ शिल्पा शेट्टी के वीडियो को अब तक एक लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।