Cinema

Satya Prem Ki Katha First Look Poster Out | फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, कुछ यूं नजर आए कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी | Navabharat (नवभारत)


Satya Prem Ki Katha First Look Poster Out

Photo – Kartik Aaryan Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने आज अपने प्रशंसकों को खुशखबरी देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ (Satya Prem Ki Katha) की शूटिंग को आज से शुरू कर दिया है। जिससे पहले उन्होंने भगवान गणपति का आशीर्वाद भी लिया। वहीं अब अभिनेता ने अपने इस आगामी फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे के गले से लगे नजर आ रहे है।

कार्तिक आर्यन ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘सत्तू और कथा, आज से शुरू हुई लव स्टोरी !! ‘सत्य प्रेम की कथा’ उनका ये फर्स्ट लुक पोस्टर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। घंटों पहले शेयर किए गए इस पोस्टर को साढ़े पांच लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। बता दें की ‘सत्य प्रेम की कथा’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। जिसका निर्देशन समीर विदवान कर रहे है।

यह भी पढ़ें

फैंस इस जोड़ी को एक बार फिर देखने के लिए उतावले है। इससे पहले कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आए थे। ये फिल्म प्रशंसकों को खूब पसंद आई थी। पता हो कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म के अलावा फिल्म ‘शहजादा’ पर भी काम कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.