Cinema

Happy Birthday Vivek Oberoi | विवेक ओबेरॉय का आज है 46वां जन्मदिन, पढ़े उनके जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से | Navabharat (नवभारत)


Happy Birthday Vivek Oberoi

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) उर्फ विवेकानंद ओबेरॉय का जन्म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद (Hyderabad), आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में एक पंजाबी पिता, सुरेश ओबेरॉय के घर में हुआ था। आज अभिनेता अपना 46वां जन्मदिन मना रहे है। विवेक ओबेरॉय हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी अपने मुख्य भूमिका के लिए जाने जाते है। उन्होंने साल 2002 में रिलीज राम गोपाल वर्मा की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘कंपनी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

इस फिल्म में उनके किरदार के लिए उन्हें दो फिल्म फेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया। जिसके बाद विवेक ओबेरॉय के फिल्मों में अपने मुख्य किरदार में नजर आए। विवेक ओबेरॉय ने अजमेर के मेयो कॉलेज और मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से अपनी पढ़ाई की। अभिनेता ने न्यूयॉर्क में फिल्म एक्टिंग में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की। 29 अक्टूबर 2010 को विवेक ओबेरॉय ने कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से बैंगलोर में शादी की। जिससे उन्हें एक बेटा और एक बेटी है। विवेक ओबेरॉय फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें

विवेक ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के मालिक के साथ उनके पास कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भी है। विवेक ओबेरॉय साल 2017 में छत्तीसगढ़ में शहीद हुए जवानों के परिवारों को महाराष्ट्र के ठाणे में 25 फ्लैट्स दान दिए। विवेक ओबेरॉय को महंगी कारों का काफी शौक है। उनके पास मर्सिडीज बेंस, ऑडी और रेज रोवर जैसी कई महंगी कारें शामिल हैं।

वहीं अगर हम बात करें विवेक ओबेरॉय के आगामी फिल्म कि तो अभिनेता जल्द ही रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आएंगे। इस सीरीज में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी भी नजर आएंगी। इस सीरीज में ये स्टार्स कॉप के किरदार में दिखाई देंगे। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.