Cinema

Brahmastra Advance Booking | रिलीज से पहले रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की ‘ब्रह्मास्त्र’ ने बनाया रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़ | Navabharat (नवभारत)


रिलीज से पहले रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की ‘ब्रह्मास्त्र’ ने बनाया रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले ही यह फिल्म कई कारणों से चर्चा में है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गई है और फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म कोरोना महामारी के बाद अच्छी कमाई कर सकती है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 10 हजार करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के पहले दिन 11,558 टिकट बिके हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि फिल्म ‘केजीएफ 2’ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

दर्शकों को फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का बेसब्री से इंतजार है। ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मल्टी-स्टारर में बॉलीवुड सितारे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और साउथ अभिनेता नागार्जुन भी हैं। इस फिल्म के जरिए रणबीर और आलिया पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें

 

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्डिंग शुरू कर दी है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का गाना ‘केसरिया’ दर्शकों के सामने आ गया है। इस गाने के नाम सबसे ज्यादा व्यूज का रिकॉर्ड है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। प्रीतम ने संगीत तैयार किया है। साथ ही इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।