पाकिस्तान को विनाशकारी बाढ़ की वजह से बड़े पैमाने पर जान और माल का नुकसान हो रहा है. लाखों लोग अब भी प्राकृतिक आपदा से पीड़ित हैं. पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात (Mehwish Hayat) ने पाकिस्तान की तबाही पर बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं और उनके समर्थन की कमी की वजह से निराशा जाहिर की है.
मेहविश ने पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ पर बॉलीवुड की चुप्पी पर अपनी बात कही है. उन्होंने पोस्ट में स्वीकार करते हुए लिखा, ‘बॉलीवुड बिरादरी की चुप्पी खराब है. पीड़ित कोई राष्ट्रीयता, जाति या धर्म नहीं जानता. उनके लिए यह दिखाने का इससे बेहतर समय नहीं है कि वे राष्ट्रवादी राजनीति से ऊपर उठ सकते हैं और पाकिस्तान में अपने प्रशंसकों की परवाह कर सकते हैं. हमें दुख हो रहा है और संवेदना में एक या दो शब्द कहना गलत नहीं होगा.’
(फोटो साभार: Instagram@mehwishhayatofficial)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेहविश हयात का नाम मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ चुका है. उन्हें इस कुख्यात गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड बताया गया था. ऐसी चर्चाएं थीं कि पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री को गैंगस्टर के दबाव की वजह से मेहविश को काम देना पड़ता था. हालांकि, मेहविश ने इन आरोपों को निराधार बताया था और ऐसी खबरों को अफवाह कहा था.
पाकिस्तान की मदद के लिए आगे आईं बेला हदीद
इंटरनेशनल मॉडल बेला हदीद ने पाकिस्तान में आई बाढ़ को लेकर जागरुकता फैलाई थी. उन्होंने अपने फॉलोअर्स से बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए योगदान देने का अनुरोध किया था. उन्होंने कहा था, ‘इस पर्यावरणीय संकट और प्रभावित लोगों के लिए कुछ करना बहुत जरूरी है.’
पूर्णा जगन्नाथन ने लोगों से की डोनेशन की अपील
इससे पहले, ‘नेवर हैव आई एवर’ की एक्ट्रेस पूर्णा जगन्नाथन ने भी अपने फॉलोअर्स से पाकिस्तान में राहत प्रयासों के लिए दान करने का अनुरोध किया था. पूर्णा ने कई संगठनों को टैग करते हुए लिखा था, ‘क्या आप पाकिस्तान को मदद करने में मेरा साथ देंगे? वहां जो हो रहा है, वह बहुत बुरा है. लोगों का जीवन पानी के साथ बह रहा है. मरने वालों की संख्या 1000 के पार है.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood news, Pakistan, Pakistani Actress
FIRST PUBLISHED : September 04, 2022, 17:17 IST





