
मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्टर (Actor) पवन सिंह (Pawan Singh) का नया भोजपुरी गाना ‘भतार तेरा कमजोर है’ बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘धर्मा’ का है। इस गाने में एक्ट्रेस चांदनी सिंह आइटम गर्ल बनी है। वीडियो में पवन सिंह अभिनेत्री के साथ जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। प्रकाश बारूद ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है और छोटे बाबा ने इसे म्यूजिक दिया है। ये गाना डीआरजे रिकार्ड्स के यूट्यूब चैनल पर 3 सितंबर को रिलीज हुआ है। इस गाने को अब तक सात लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। फैंस को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है।





