Cinema

Brahmastra के लिए खतरनाक स्टंट करते दिखाई दिए Ranbir और Alia


फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज के लिए अब सिर्फ पांच दिन रह गए हैं, फिल्म के प्रमोशन ने एंडगेम मोड में एंटर कर लिया है.बता दें कि फिल्म के निर्माता करण जौहर ने बड़े बजट के प्रोडक्शन की अब एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो शेयर की है.

News Nation Bureau | Edited By : Apoorv Srivastava | Updated on: 04 Sep 2022, 05:12:03 PM

Brahmastra Advance Booking Report Sells 50000 tickets across three national chains likely to open hu

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt were seen doing dangerous stunts for Brah (Photo Credit: Social Media)

New Delhi:  

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra Part One: Shiva) की रिलीज के लिए अब सिर्फ पांच दिन रह गए हैं, फिल्म के प्रमोशन ने अब एंडगेम मोड में एंटर कर लिया है. बता दें कि फिल्म के निर्माता करण जौहर (Karan Johar) ने बड़े बजट के प्रोडक्शन के एक्शन और स्टंट सीन्स की एक झलक देते हुए फिल्म के सेट से एक बिहाइंड-द-सीन्स क्लिप शेयर की थी. जिसमें लीड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट  (Alia Bhatt) को खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाया गया है. साथ ही वीडियो में नागार्जुन  (Nagarjuna) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को भी लड़ाई के सीन को परफॉर्म करते देखा जा सकता है.

दरअसल, करण ने रविवार को 29 सेकेंड की एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की थी. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा “कई सालों की यात्रा और अब सिर्फ 5 दिनों में, यह सब तुम्हारा होगा,”. निर्देशक अयान मुखर्जी  (Ayan Mukerji) ने भी उसी पोस्ट को कैप्शन के साथ शेयर किया, “जहां स्पिरिचुअलिटी टेक्नोलॉजी से मिलती है. टेक्नोलॉजी के माध्यम से विकास के इतने वर्षों का जश्न मनाने के लिए आज कुछ बिहाइंड-द-सीन शेयर करना सही लगा!”

यह भी पढ़ें – Big B ने रिलीज से पहले ही कर दी ‘Brahmastra’ के फ्लॉप की भविष्यवाणी!

आपको बता दें कि, वीडियो की शुरुआत रणबीर और आलिया भट्ट के कुछ एक्शन सीक्वेंस की तैयारी के साथ होती है, रणबीर को कुछ स्टंट कलाकारों के साथ लड़ते हुए और ब्लू स्क्रीन के सामने ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद एक शॉट में आलिया को एक स्टंट का अभ्यास करते हुए दिखाया गया है, उसके बाद दोनों को एक कार में एक शॉट के लिए हवा में घूमते हुए दिखाया जाता है. वीडियो में अमिताभ बच्चन के तलवार से लड़ने के कौशल और नागार्जुन के कुछ एक्शन सीन भी शामिल हैं. वीडियो को देखकर फैंस ने भी फिल्म के ग्रैंड एक्शन सीक्वेंस पर बीटीएस लुक की सराहना की, और एक फैन ने कमेंट किया, “आशा है कि आपका समर्पण और 10 साल की कड़ी मेहनत रंग लाएगी.” एक अन्य ने लिखा, “इस पैमाने की भारतीय फिल्म देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं.” कई फैंस ने लड़ाई के सीन और खुद स्टंट में शामिल होने के लिए एक्टर्स की तारीफ भी की. अब देखना यह है कि जिस फिल्म को फैंस से सोशल मीडिया पर इतना प्यार मिल रहा है उसे सिनेमाघरों मे दर्शकों से प्यार मिलता है या नहीं.

 






संबंधित लेख

First Published : 04 Sep 2022, 05:09:20 PM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply

Your email address will not be published.