Cinema

Mega Blockbuster | दीपिका पादुकोण-कपिल शर्मा की ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ के सीक्रेट से उठा पर्दा, ट्रेलर हुआ रिलीज | Navabharat (नवभारत)


Mega Blockbuster

Photo – Instagram

मुंबई : कॉमेडियन (Comedian) और एक्टर (Actor) कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने आगामी प्रोजेक्ट का अनाउंसमेंट किया था। जिसका टाइटल ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ है। इस खबर से फैंस कंफ्यूजन में थे कि यह प्रोजेक्ट आखिर है क्या? कुछ फैंस इस प्रोजेक्ट को फिल्म समझ रहे थे तो वहीं कुछ इसे वेब सीरीज बता रहे थे, लेकिन आज इस सीक्रेट से पर्दा तब उठा जब इसका ट्रेलर प्रशंसकों के सामने आया।

आज ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये न ही कोई फिल्म है और न ही वेब सीरीज बल्कि यह एक ऑनलाइन शॉपिंग मीशो ऐप का ऐड कैंपेन है। जिसमें कपिल शर्मा और दीपिका पादुकोण के अलावा रणवीर सिंह, रश्मिका मंदाना, सौरव गांगुली और रोहित शर्मा भी है। इस ऐड कैंपेन के ट्रेलर को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

यह भी पढ़ें

उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘मीशो की मेगा ब्लॉकबस्टर सेल!’ फैंस इस प्रोजेक्ट के ट्रेलर का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन इसका ट्रेलर सामने आते ही फैंस ने अपना सिर पकड़ लिया है। वो इस ट्रेलर को देखकर सरप्राइज हो गए है।