Movie Review

Woh Pehli Barsaat Song Out | 17 साल बाद रिलीज हुआ ‘वो पहली बरसात’ अनसीन सॉन्ग, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री | Navabharat (नवभारत)


Woh Pehli Barsaat Song Out

Photo – Youtube

मुंबई : फिल्म ‘बरसात’ साल 2005 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी तगड़ी कमाई की थी। इस फिल्म में एक्टर बॉबी देओल और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी देखने को मिली थी। इस फिल्म का ‘बरसात के दिन आए’ गाना प्रशंसकों का सबसे पसंदीदा गाना है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इस गाने को ऑरिजिनल में प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के ऊपर फिल्माया गया था, लेकिन अक्षय कुमार ने किसी कारणवश इस फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया था।

जिसके बाद डायरेक्टर सुनील दर्शन ने इस फिल्म में बॉबी देओल को कास्ट के लिए चुने थे और इस गाने को वापस बॉबी देओल और प्रियंका चोपड़ा के साथ सेम लोकेशन पर शूट किया गया था। बस स्टार्स के आउटफिट चेंज थे बाकि सब सेम रखा गया था। वहीं अब 17 साल बाद ऑरिजिनल ‘वो पहली बरसात’ गाने को रिलीज कर दिया गया है। जिसमें अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की लव केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। इस गाने को कुमार शानू और अलका याज्ञनिक ने गाया है। समीर ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है और नदीम श्रवण ने इसे म्यूजिक दिया है।

यह भी पढ़ें

 

ये गाना श्री कृष्णा इंटरनेशनल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये गाना प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है। बता दें कि हाल ही में डायरेक्टर सुनील दर्शन ने इस फिल्म के बारे में चर्चा करते हुए बताए थे कि इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा को चुना गया था, लेकिन अक्षय कुमार ने कुछ पारिवारिक समस्या के चलते इस फिल्म को छोड़ दिया था। जिसके बाद इस फिल्म में बॉबी देओल को सेलेक्ट किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.