Cinema

Siddhant Chaturvedi- Navya Naveli Nanda की डेटिंग की है ये सच्चाई


‘गहराइयां’ फेम सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) बिग बी की पोती नव्या नवेली नंदा (Siddhant Chaturvedi Navya Naveli Nanda) संग डेटिंग की खबरों के चलते चर्चा में बने हुए हैं. जिस पर हाल ही में सिद्धांत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

News Nation Bureau | Edited By : Pallavi Tripathi | Updated on: 05 Sep 2022, 07:24:11 PM

navya naveli nanda siddhanth chaturvedi

सिद्धांत चतुर्वेदी ने डेटिंग की खबरों पर दी प्रतिक्रिया (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली:  

‘गहराइयां’ फेम सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) बिग बी की पोती नव्या नवेली नंदा (Siddhant Chaturvedi Navya Naveli Nanda) संग डेटिंग की खबरों के चलते चर्चा में बने हुए हैं. उनकी कुछ तस्वीरों को आपस में कंपेयर किया गया था. जिसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि वे एक-दूसरे को डेट (Siddhant Chaturvedi Navya Naveli dating) कर रहे हैं. हालांकि, इस पर दोनों की ही तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आई थी. जिसके बाद अब खुद सिद्धांत (Siddhant Chaturvedi on dating rumours) ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. साथ ही बताया है कि इसके पीछे की सच्चाई क्या है. आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं. 


आपको बता दें कि सिद्धांत हाल ही में करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ (Siddhant Chaturvedi in KWK 7) सीजन 7 में पहुंचे थे. जहां उनके साथ ‘फोन भूत’ को-स्टार कैटरीना कैफ और ईशान खट्टर (Katrina Kaif Ishaan Khatter in KWK 7) भी काउच पर थे. इस दौरान करण ने सिद्धांत से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा. जिसके जवाब (Siddhant Chaturvedi latest statement) में उन्होंने कहा, ‘मैं बिल्कुल सिंगल हूं.’ इस दौरान उन्होंने खुद के साथ-साथ ईशान खट्टर के बारे में भी बात करते हुए कहा, ‘मैं इतना सिंगल हूं कि मेरे साथ घूमते-घूमते ये भी सिंगल हो गया.’ उनका ये बयान इस समय चर्चा में बना हुआ है. जिसको लेकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. 

आपको बताते चलें कि सिद्धांत और नव्या की डेटिंग की खबरें एक वीडियो के वायरल होने पर सामने आने लगी थी. जिसमें दोनों को करण जौहर के 50वें बर्थडे बैश में एक साथ देखा गया था. उनकी ये वीडियो (Siddhant Chaturvedi Navya Naveli video) इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी. वहीं, उनकी तस्वीरों की तुलना भी कई बार साथ में की गई. हालांकि, अब जबकि सिद्धांत ने स्थिति साफ कर दी है. तो उनके फैंस थोड़े नाखुश हैं. 






संबंधित लेख

First Published : 05 Sep 2022, 07:24:11 PM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.