
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सलमान खान (Salman Khan) का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें अभिनेता अपने हाथ में कांच का गिलास लिए कार से उतरते नजर आ रहे है, लेकिन पैपराजी को सामने देखकर उन्होंने तुरंत गिलास को अपने जेब में छिपा लिया। जिसके बाद उन्होंने पार्टी में एंट्री किया। उनका ये वीडियो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसे देखकर हर कोई एक्टर से अलग-अलग तरीके का सवाल पूछ रहा है।
बता दें कि शनिवार को सलमान खान प्रोड्यूसर मुराद खेतानी के बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। जहां उन्हें उनके कार से उतरते वक्त उनके हाथ में एक हाफ फिल कांच की गिलास को देखा गया। गौर करने वाली बात तो यह है कि जब अभिनेता ने कैमरे को अपने पास आता देखा तो उन्होंने उस गिलास को अपने जींस की पैंट में छिपा लिया और अंदर चले गए।
यह भी पढ़ें
Glass in pants pocket😁 new style of bhai #SalmanKhan @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/tpjFL5JlBD
— Devil V!SHAL (@VishalRC007) September 3, 2022
हालांकि, उनके पार्टी से बाहर आते वक्त भी वो गिलास उनके हाथ में देखा गया। इस वीडियो को डेविल विशाल के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। जिसे देखकर लोग सलमान खान से अलग-अलग तरह के सवाल कर रहे हैं। जिसमें वो पूछ रहे है कि गिलास में वाइन है या वोडका। वहीं सलमान खान के फैंस गिलास में पानी बता रहे हैं।
अगर हम बात करें सलमान खान के वर्क फ्रंट कि तो अभिनेता फिल्म ‘टाइगर 3’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आएंगे। आखिरी बार अभिनेता फिल्म ‘अंतिम’ में नजर आए थे।





