बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेरटर केएल राहुल की शादी को लेकर काफी वक्त से चर्चा चल रही है. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. अब सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अथिया और राहुल की शादी के दिन नजदीक है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि शादी के लिए डेस्टिनेशन भी चुन ली गई है. अथिया और राहुल ने पिछले साल अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था और जब से फैंस के बीच उनकी शादी को लेकर एक्साइटेड बनी हुई है.
दरअसल, पिंकविला की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अथिया शेट्टी और केएल राहुल (KL Rahul) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अथिया और राहुल ने मुंबई के किसी 5-सितारा होटल के बजाय खंडाला में सुनील शेट्टी के बंगले ‘जहान’ को अपने वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में चुना है.
आथिया शेट्टी-के एल राहुल की शादी की नई डेट आई. (फोटो साभार: klrahul/Instagram)
राहुल का बिजी शेड्यूल
शादी की तारीख केएल राहुल के वर्क शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा. शादी के एक प्रसिद्ध आयोजक ने खंडाला का दौरा किया है. अथिया और राहुल की शादी को लेकर पहली बार चर्चा नहीं हो रही है. इससे पहले भी दोनों की शादी और तारीख की खबरें सामने आ चुकी हैं. पिछले महीने भी अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी थी.
सुनील शेट्टी ने आथिया-केएल राहुल की शादी पर दिया नया अपडेट
कपल तय करेगा शादीः सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू ने कहा था कि जैसे ही केएल राहुल और अथिया शेट्टी फैसला करेंगे, शादी होगी. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जैसे ही बच्चे तय करेंगे. राहुल के शेड्यूल हैं. अभी एशिया कप है, वर्ल्ड कप है, साउथ अफ्रीका टूर है, ऑस्ट्रेलिया टूर है. जब बच्चों को ब्रेक मिलेगातब शादी होगी. एक दिन में शादी नहीं हो सकती ना? ”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Athiya shetty, KL Rahul
FIRST PUBLISHED : September 06, 2022, 06:52 IST





