एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के बीच की नजदीकियां लगातार सुर्खियों में बनी रही हैं. लंबे समय से इन दोनों की शादी की खबरें मीडिया में आती रही हैं. हालांकि सुनील शेट्टी ने हर बार यही कहा है कि ये बच्चों की मर्जी पर निर्भर है कि वो कब शादी करते हैं. लेकिन अब खबर आ रहा है कि आथिया और राहुल सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में शादी कर सकते हैं. इन दोनों की शादी इसी साल हो सकती है. इतना ही नहीं, खबर है कि इस जोड़ी ने अपने करीबियों को दिसंबर के आखिर और जनवरी के पहले हफ्ते की डेट्स खाली रखने का संदेश भी दे दिया है.
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार आथिया और राहुल, एक्टर और आथिया के पापा सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले, जिसका नाम जहान है, में शादी कर सकते हैं. खबर है कि ये जोड़ी पूरे तामझाम के साथ कोई आलीशान शादी नहीं करना चाहती, बल्कि ये इस खुशी के मौके को सिर्फ अपने परिवार-दोस्तों और करीबियों के साथ ही मनाना चाहते है. यही वजह है कि उन्होंने शादी के लिए कोई आलीशान होटल चुनने के बजाए अपने पापा के फार्म हाउस को चुना है.
ये भी खबर आ रही है कि इस जोड़ी की शादी ऑर्गनाइज करने वाले लोगों ने खंडाला के इस बंगले को देख भी लिया है ताकि तैयारियां शुरू की जा सकें. इतना ही नहीं, खबर है कि इस परिवार ने अपने करीबियों को दिसंबर के अंत और जनवरी के पहले हफ्ते की डेट खाली रखने की बात भी कह दी है.
आथिया और राहुल पिछले 3 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. पिछले साल दिसंबर में ये जोड़ी सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म ‘तड़प’ के प्रीमियर में साथ नजर आए थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Athiya shetty, KL Rahul, Suniel Shetty
FIRST PUBLISHED : September 06, 2022, 12:56 IST





