Actress Janhvi Kapoor Education: जाह्नवी कपूर ने मुंबई के धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है. ज्यादातर स्टार किड्स और बड़े उद्योगपतियों के बच्चों ने इसी स्कूल से शिक्षा हासिल की है. इसके बाद जाह्नवी ने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के लॉस एंजेलिस में स्थित ‘द ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट’ (The Lee Strasberg And Film Institute, Los Angeles, USA) से थिएटर और फिल्मों से जुड़ा कोर्स किया था.





