अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपनी लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर कम अपडेड्स देती हैं. अनुष्का लंबे समय बाद फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ (Chakda Xpress) में नजर आएंगी. क्रिकेट पर आधारित इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस काफी मेहनत कर रही हैं. फिल्म की बारिकियां सिखाने में उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली मदद कर रहे हैं. अनुष्का अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म मेकिंग की झलक दिखाती रहती हैं. इस बार अनुष्का ने अपने पैरेंट्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है. फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए उनकी बेटी वमिका की झलक देखने की भी डिमांड कर रहे हैं.
अनुष्का शर्मा इन दिनों लंदन में फैमिली के साथ वेकेशन पर हैं. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने अपने पापा अजय शर्मा और मम्मी आशिमा शर्मा के साथ ब्रेकफास्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं. इस तस्वीर में लोकेशन Harrogate North Yorkshire दिख रहा है. अनुष्का ने एक सेल्फी ली है जिसमें वह अपने मम्मी-पापा के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं. इसके अलावा कॉफी कप, ब्रेड के अलावा स्नैक्स टेबल पर नजर आ रहा है. इसके अलावा दीवार पर लगाई गई कुछ तस्वीरों की झलक भी दिखाई है. अपनी इस तस्वीर को शेयर कर अनुष्का ने कैप्शन में लिखा ‘ब्रेकफास्ट डेट विद द पैरेंट्स’.
वमिका को देखना चाहते हैं फैंस
अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट को देखते ही फैंस जमकर तारीफ के पुल बांधने लगे. किसी ने क्यूट फैमिली कहा तो किसी ने अनुष्का को अपनी मम्मी की तरह बता दिया. वहीं कुछ फैंस अनुष्का और विराट कोहली की बेटी वमिका की झलक दिखाने की मांग करने लगे. एक यूजर ने लिखा, “वामिका कहां है?” वहीं एक ने लिखा ‘ग्रेट पिक सिस्टर..अपने पैरेंट्स को मेरा रिगार्ड्स देना’ तो कई फैंस अनुष्का की खूबसूरती की तारीफ करते नजर आए. एक ने लिखा ‘आपकी ब्यूटी एक सेंटेंस में नहीं बताई जा सकती, आप बहुत क्यूट और ब्यूटीफुल हो’.
ये भी पढ़िए-अनुष्का ने शेयर की ‘चकदा एक्सप्रेस’ की झलक, विराट कोहली ने किया रिएक्ट
बता दें कि अनुष्का शर्मा के पापा आर्मी के रिटायर ऑफिसर हैं, जबकि मम्मी एक हाउस वाइफ हैं. हाल ही में अनुष्का शर्मा के हस्बैंड विराट कोहली ने मुंबई में लीजेंड सिंगर और एक्टर किशोर कुमार के बंगले को लीज पर लिया है. वहां विराट एक रेस्टोरेंट खोलने वाले हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Anushka sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 07, 2022, 09:36 IST




