Cinema

Justin Bieber | जस्टिन बीबर को अपने तबीयत बिगड़ने का हुआ एहसास, आराम करने के लिए वर्ल्ड टूर से लिया ब्रेक | Navabharat (नवभारत)


Justin Bieber

Photo – Instagram

मुंबई : फेमस सिंगर (Singer) जस्टिन बीबर (Justin Bieber) कुछ समय पहले रामसे हंट सिंड्रोम (Ramsay Hunt Syndrome) से ग्रसित होने की जानकारी अपने फैंस को दिए थे। जिसमें उनका चेहरा लकवाग्रस्त हो गया था। जस्टिन बीबर इस बीमारी से ठीक होने के बाद फिर अपने वर्ल्ड टूर पर निकल गए थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने आपको थका हुआ महसूस किया है। जिसके बाद उन्होंने आराम करने के लिए अपने वर्ल्ड टूर से ब्रेक ले लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दिया है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘जस्टिन बीबर, जस्टिस वर्ल्ड टूर अनाउंसमेंट, इस साल की शुरुआत में, मैं रामसे हंट सिंड्रोम के साथ अपनी लड़ाई के बारे में सार्वजनिक हुआ, जहां इस बीमारी के परिणामस्वरूप मेरा चेहरा आंशिक रूप से लकवाग्रस्त हो गया था, मैं उत्तरी अमेरिका की यात्रा पूरा करने में सक्षम नहीं था। अपने डॉक्टरों, परिवार और टीम के परामर्श पर आराम करने के बाद, मैं यूरोप के दौरे को जारी रखने के प्रयास में गया, जहां मैंने छह लाइव शो किए, लेकिन इसने मुझ पर एक वास्तविक टोल लिया, इस पिछले सप्ताहांत में मैंने रॉक इन रियो में प्रदर्शन किया और मैंने अपना सब कुछ दिया ब्राजील में लोगों के लिए है।’

यह भी पढ़ें

उन्होंने आगे लिखा, ‘मंच से उतरने के बाद थकान मुझ पर हावी हो गया और मुझे एहसास हुआ कि मुझे अभी अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की जरूरत है इसलिए मैं ठीक होने जा रहा हूं, लेकिन मुझे आराम करने और बेहतर होने के लिए समय चाहिए, मुझे इस शो को लाने पर बहुत गर्व है और दुनिया के लिए हमारा संदेश इस सब के दौरान आपकी प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद, मैं आप सभी से पूरे जोश के साथ प्यार करता हूं।’

उनके इस पोस्ट के बाद जस्टिन बीबर के भारतीय फैंस परेशान है। वह इस वक्त इस सोच में डूबे हैं कि कहीं जस्टिन बीबर भारत का दौरा तो कैंसिल नहीं करेंगे। हालांकि, अब तक इस पर जस्टिन बीबर ने कुछ नहीं कहा है। बता दें कि 18 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जस्टिन बीबर का परफॉरमेंस होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.