
मुंबई : टाटा सन्स (Tata Sons) के पूर्व चेयरमैन (Former Chairman) साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की एक कार दुर्घटना (Car Accident) में मौत हो गई। जांच में यह पता चला की साइरस मिस्त्री ने सीट बेल्ट नहीं पहना था। इस हादसे के बाद केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा अहम फैसला लिया है। जिसमें उन्होंने हर किसी को कार में सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य कर दिया है। इतना ही नहीं अब आगे के साथ-साथ कार के पिछले सीट पर भी बैठे लोगों को सीट बेल्ट लगाना होगा।
ऐसा नहीं करने वालों का चालान काटा जाएगा। वहीं अब इस नियम पर मशहूर फिल्म निर्माता और अभिनेत्री पूजा भट्ट का एक ट्विट सामने आया है। जिसमें उन्होंने इस नियम पर तंज कसते हुए लिखा, ‘यह सब सीट बेल्ट और एयर बैग की बात करते हैं। महत्वपूर्ण? हां, लेकिन इससे भी ज्यादा गड्ढों और क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करना है। हमारी सड़कों, हाईवे, फ्रीवे के निर्माण के लिए घटिया सामग्री का उपयोग कब अपराध माना जाएगा। साथ ही उन सड़कों को बनाए रखना जो एक बार निर्मित और उद्घाटन के बाद धूमधाम से महत्वपूर्ण हैं।’
यह भी पढ़ें
All this talk of seat-belts & air bags. Important? Yes! But more so is fixing potholes & damaged roads. When will the usage of substandard material to build our roads,highways,freeways be deemed criminal. Also maintaining those roads once built & inaugurated with pomp is key 🙏
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) September 7, 2022
उनके इस ट्विट के सामने आते ही उसपर लोगों के रिएक्शन्स की बौछार हो रही है। जहां कुछ उनके इस ट्विट से सहमति जता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते हुए भी दिखे। गौरतलब है कि पूजा भट्ट की आगामी फिल्म ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और दुलकर सलमान अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 23 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।





