Movie Review

Shahid Kapoor | शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत को किया बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर लिखा लव नोट | Navabharat (नवभारत)


Shahid Kapoor

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) का आज 28वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर पति शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी को बर्थडे विश किया है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और मीरा राजपूत की तस्वीर शेयर कर एक लव नोट भी लिखा है। तस्वीर में ये कपल डांस करते नजर आ रहे है। तस्वीर में मीरा राजपूत येल्लो कलर के अनारकली सूट में दिखाई दे रही हैं तो वहीं शाहिद कपूर व्हाइट कलर का शर्ट और ब्लैक कलर का पैंट पहने नजर आ रहे हैं।

शाहिद कपूर अपने गले में मीरा राजपूत का दुपट्टा डाले दिखाई दे रहे हैं। वो तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माय लवर हम जीवन के उतार-चढ़ाव में एक साथ नाचें। चेहरे पर मुस्कान और आंखों में चमक के साथ हाथ में हाथ डाले।’ उनके इस पोस्ट का जवाब देते हुए मीरा राजपूत ने लिखा, ‘आय लव यू फॉरएवर’ मीरा राजपूत ने रेड हार्ट इमोजी भी शेयर की हैं। शाहिद कपूर के इस पोस्ट को सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी लाइक करते हुए मीरा राजपूत को जन्मदिन की बधाईयां दे रहें हैं।

यह भी पढ़ें

उनके इस तस्वीर को एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और नेहा धूपिया ने भी लाइक कर अपना प्यार दी हैं। शाहिद कपूर के इस बर्थडे विश पोस्ट को अब तक साढ़े सात लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। गौरतलब है कि 7 जुलाई 2015 को ये कपल पंजाबी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे थे।